Luxaire ने भारत में पेश किया स्मार्ट पंखा, Wi-Fi का मिलेगा सपोर्ट, बोलकर कर सकेंगे कंट्रोल

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 05 Feb 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
Luxaire unveils super energy efficient first IOT enabled Smart Ceiling Fan Lux 5130
unveils IOT enabled Smart Ceiling Fan - फोटो : amar ujala

    लक्जेयर ने भारत में अपना नया लक्जरी फैंस पेश किया है। लक्जेयर का यह एक स्मार्ट फैन है जो कि कंपनी का पहला इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) इनेबल्ड स्मार्ट फैन है। लक्जेयर का यह फैन ब्रशलेस डीसी मोटर (बीएलडीसी) तकनीक से लैस है। इस पंखे का मॉडल आईओटी इनेबल्ड लक्स 5130 है।

    लक्जेयर के स्मार्ट पंखे की खासियत

    आमतौर पर परंपरागत पंखे में तीन डैने होते हैं लेकिन लक्जेयर के इस स्मार्ट पंखे में 4 डैने हैं। इस फैन को फोन और रिमोट से कंट्रोल किया जा सकता है। इस फैन में वाई-फाई का भी सपोर्ट दिया गया है। इसकी एक और खासियत है कि इसमें रेगुलेटर लगाने की दरकार नहीं है। इस पंखे में अमेजन एलेक्सा का भी सपोर्ट है। ऐसे में इसे वॉयस कमांड से भी कंट्रोल किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    मिलेगी 10 साल की वारंटी

    unveils IOT enabled Smart Ceiling Fan
    unveils IOT enabled Smart Ceiling Fan - फोटो : amar ujala

    आप बोलकर पंखे की स्पीड और मोड को बदल सकते हैं। इसके अवाला पंखे को रिवर्स रोटेशन और कम और धीमी रौशनी की वॉयस कमांड भी दी जा सकती है। एलेक्सा के अलावा पंखे में गूगल असिस्टेंट और एप सीरी का भी सपोर्ट है। लकड़ी के ब्लेड वाले इस डिजाइनर सीलिंग फैन में चमकदार प्रीमियम फिनिश की गई है। यह 4 ब्लेड्स और 2 कलर वेरियंट मैटे व्हाइट ब्लेड्स के साथ मैट व्हाइट मोटर और वॉलनट कलर ब्लेड्स के साथ ब्लैक मोटर में मौजूद है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    पंखे के साथ लाइट भी मिलेगी जो कि 20वॉट की वॉर्म वाइट 3000के एलईडी लाइट है। पंखे की टॉपस्पीड 218 आरपीएम है। बीएलडीसी मोटर को लेकर कंपनी ने सिर्फ 26 वॉट बिजली खर्च का दावा किया है। पंखे के मोटर पर 10 वर्ष की वारंटी दी जा रही है। यह पंखा बेंगलूरू, हैदराबाद, कोच्चि में लक्जेयर लक्जरी फैन के सभी शोरूम्स में उपलब्ध हैं। इसके अलावा इस पंखे को कंपनी की वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है। पंखे की कीमत 1,25,000 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें