Logitech ने भारत में लॉन्च किया सबसे हल्का गेमिंग हेडफोन, जानें कीमत और फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 13 Jul 2021 01:09 PM IST
सार

Logitech G335 के हेडबैंड को जरूरत के हिसाब से एडजस्ट भी किया जा सकता है। इसमें सॉफ्ट फेब्रिक वाले ईयरपैड का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि इस हेडफोन को लंबे समय तक के इस्तेमाल के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन
Logitech G335 gaming headset is one of the lightest gaming headset Launched in India
Logitech G335 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    Logitech के ब्रांड Logitech G ने भारतीय बाजार में दुनिया का सबसे हल्का गेमिंग हेडफोन Logitech G335 लॉन्च कर दिया है। Logitech G335 एक वायर्ड गेमिंग हेडफोन है जिसका कुल वजन 240 ग्राम है। इसकी डिजाइन काफी हद तक कंपनी के वायरलेस हेडसेट G733 जैसी है जिसे बेस्ट डिजाइन का अवार्ड भी मिला था।

    Logitech G335 के हेडबैंड को जरूरत के हिसाब से एडजस्ट भी किया जा सकता है। इसमें सॉफ्ट फेब्रिक वाले ईयरपैड का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि इस हेडफोन को लंबे समय तक के इस्तेमाल के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है।

    विज्ञापन

    Logitech G335 को ब्लैक और व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 3.5mm का ऑडियो जैक है। इसमें वॉल्यूम रोलर ईयरकप के साथ ही दिया गया है। इसके साथ एक माइक भी है। क्रिस्टल क्लियर ऑडियो के लिए Logitech G335 को डिस्कॉर्ड सर्टिफिकेशन मिला है। Logitech G335 की कीमत 6,795 रुपये है और इसे अमेजन से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि पिछले सप्ताह ही लॉजिटेक ने वायरलेस माउस और कीबोर्ड के कॉम्बो पैक Logitech MK470 को भारत में लॉन्च किया है। माउस और कीबोर्ड दोनों स्लिम और कॉम्पैक्ट हैं। Logitech MK470 को दो कलर वेरियंट में खरीदने का विकल्प मिलेगा। Logitech MK470 को आप एक छोटे से 2.4GHz के USB ड्राइवर से कनेक्ट कर सकते हैं।

    माउस और कीबोर्ड दोनों में बैटरी की जरूरत होती है। खास बात यह है कि इनकी बैटरी को लेकर तीन साल तक की वारंटी मिल रही है जिनमे माउस के लिए 18 महीने की और कीबोर्ड के लिए 36 महीने की वारंटी शामिल है।

    Logitech MK470 कॉम्बो पैक की कीमत 4,995 रुपये रखी गई है और इसे ग्रेफाइट और ऑफ व्हाइट कलर में खरीदा जा सकता है, हालांकि फिलहाल अमेजन पर Logitech MK470 की बिक्री 4,494 रुपये में हो रही है। इस कॉम्बो पैक के कीबोर्ड के साथ नंबर पैड भी मिलता है। कीबोर्ड के साथ 12 फंक्शन कीज मिलती हैं, हालांकि एरो कीज एक अलग लोकेशन पर दी गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें