Lloyd elante सेमी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
कंपनी का कहना है कि Lloyd elante वॉशिंग मशीन का को ऑटोमोबाइल्स के लुक को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।

विस्तार
Havells इंडिया ने Lloyd elante सेमी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन लॉन्च की है। Lloyd elante को 7.5 किलोग्राम और 8.0 किलोग्राम दो वेरियंट में लॉन्च किया गया है। Lloyd elante को लेकर दावा है कि यह वॉशिंग मशीन इंडस्ट्री की पहली ऐसी वॉशिंग मशीन है जिसमें डबल लेयर लिड है जो कि प्रीमियम टफ ग्लास के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि Lloyd elante वॉशिंग मशीन का को ऑटोमोबाइल्स के लुक को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।
Lloyd elante में वाइब्रेशन को कम करने के लिए एक्वा बैलेंसर दिया गया है जिसके साथ स्पिन टब भी है। सफाई के लिए इसमें टू-वे मैजिक फिल्टर दिया गया है। Lloyd elante के पहिए को लेकर दावा है कि यह अपनी जगह पर स्टेबल रहेगी। इस वॉशिंग मशीन के साथ 360 डिग्री वाटर शॉवर टेक्नोलॉजी है जिसकी वजह से पानी स्पिन टब के सेंटर में पहुंचता है। इन वॉशिंग मशीन की शुरुआती कीमत 14,190 रुपये है। यानी इस कीमत में 7.5 किलोग्राम वाला मॉडल मिलेगा।
बिजली बचत के लिए Lloyd elante को BEE 5 स्टार की रेटिंग मिली है। इसके अलावा मोटर की मजबूती के लिए इसे F- शील्ड का सर्टिफिकेशन भी मिला है। यह वॉशिंग मशीन इलेक्ट्रो मैकेनिकल वॉस टाइमर के साथ आती है जिसकी मदद से बिजली जाने के बाद, दोबारा आने पर बाद सफाई वहीं से शुरू होती है जहां से बंद हुई थी।
वॉशिंग मशीन दो साल की वारंटी और पांच साल वॉश मोटर वारंटी के साथ आती है। Lloyd elante को डुअल कलर्स में खरीदा जा सकेगा जिनमें ग्रे, पर्पल और रेड बॉडी के कलर हैं, जबकि ऑरेंज, रेड, ग्रीन और डार्क ग्रे वॉश स्पिन के कलर्स हैं।Lloyd elanteवॉशिंग मशीन का मुकाबला हाल ही में भारत में लॉन्च हुए रियलमी टेकलाइफ सेमी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन से होगा।