LG Wing 28 अक्तूबर को भारत में होगा लॉन्च, 90 डिग्री मुड़ती है डिस्प्ले

प्रदीप पाण्डेय
Fri, 23 Oct 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
LG Wing Launch in India Set for October 28 Expected Price, Specifications
LG Wing - फोटो : LG

    एलजी का सबसे खास और अनोखा स्मार्टफोन 28 अक्तूबर 2020 को भारत आ रहा है। LG Wing की भारत में लॉन्चिंग 28 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे होगी। LG Wing कंपनी के एक्पलोरर प्रोजेक्ट का पहला फोन है। इस फोन में दो डिस्प्ले है जो कि 90 डिग्री तक घूमने में सक्षम है। फोन की डिस्प्ले को घड़ी की दिशा में 90 डिग्री तक घूमाया जा सकता है। इस फोन को मल्टीटास्किंग के लिए बनाया गया है।

    LG Wing price की संभावित कीमत

    LG Wing की भारतीय कीमत का तो अभी तक खुलासा नहीं हुआ है लेकिन दक्षिण कोरिया में इसकी शुरुआती कीमत KRW 1,098,900 यानी करीब 71,400 है। इस कीमत में 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। LG Wing को नेमली ऑरोरा ग्रे और इलूशन स्काई कलर वेरियंट में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    LG Wing की स्पेसिफिकेशन

    फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित Q OS मिलेगा। फोन में 6.8 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2460 पिक्सल है। फोन में P-OLED फुल विजन प्राइमरी डिस्प्ले है। वहीं दूसरी डिस्प्ले 3.9 इंच की फुल एचडी प्लस G-OLED है। फोन में स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी/256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    LG Wing का कैमरा

    LG Wing में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है, वहीं दूसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का और तीसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का टेरेटरी सेंसर है। फोन में हेस्का मोशन स्टेबलाइज और गिंबल कैमरा का सपोर्ट है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का पॉपअप कैमरा दिया गया है।

    LG Wing की कनेक्टिविटी

    एलजी के इस फोन में 5G, 4G LTE-A, Wi-Fi, ब्लूटूथ, NFC, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलेगा। फोन में इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 4000mAh की बैटरी है जो क्विक चार्ज 4.0+ को सपोर्ट करती है। फोन में 25W की फास्ट चार्जिंग और 10W की वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें