LG Tone Free FP9 Review: 15 हजार रुपये सेगमेंट में बेस्ट ईयरबड्स!
LG Tone Free FP9 के साथ स्विफ्ट पेयर फीचर मिलेगा जिसकी मदद से आप इन्हें विंडोज से कनेक्ट कर सकेंगे और फ्लाइट के इंटरटेनमेंट सिस्टम से भी इस बड्स को कनेक्ट कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.2 है।

विस्तार
LG ने अपनी ऑडियो पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए LG Tone Free FP9 को भारत में लॉन्च किया है। LG Tone Free FP9 के साथ पहले वाले मॉडल की तरह UV नैनो सैनिटाइजेशन फीचर है जो कि एक यूनिक फीचर है। LG Tone Free FP9 की डिजाइन को लेकर पहले वाले मॉडल के मुकाबले कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। LG Tone Free FP9 को अमेजन इंडिया पर 16,990 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। इसके साथ कंपनी ने भगवान गणेश वाले केस भी पेश किए हैं। आइए रिव्यू में जानते हैं कि LG Tone Free FP9 बड्स वैसा वसूल है या नहीं....
LG ToneFree FP9 Review: स्पेसिफिकेशन

LG ToneFree FP9 के साथ छोटी स्टेम डिजाइन है ताकि लंबे समय तक इस्तेमाल करने में परेशानी ना हो। बड्स के साथ बॉक्स में तीन सिलिकॉन के ईयर टिप्स मिलेंगे। एलजी का दावा है उसके ईयरबड्स से स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत नहीं होगी। बड्स के साथ तीन-तीन माइक दिए गए हैं। LG Tone Free FP9 के साथ स्विफ्ट पेयर फीचर मिलेगा जिसकी मदद से आप इन्हें विंडोज से कनेक्ट कर सकेंगे। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.2 है।

इसके अलावा इसमें गेम मोड दिया गया है जिसे आप LG Tone Free एप की मदद से कस्टमाइज भी कर सकते हैं। LG Tone Free FP9 के साथ प्लग एंड वायरलेस फीचर मिलता है जिसका मतलब यह है कि आप चार्जिंग केस को ब्लूटूथ कंवर्टर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बड्स के साथ फाइंड माय फोन फीचर भी है। LG Tone Free FP9 की बैटरी को लेकर 10 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। चार्जिंग केस में 390mAh की बैटरी है, जबकि प्रत्येक बड्स में 68mAh की बैटरी दी गई है।
LG ToneFree FP9 Review: डिजाइन

LG ToneFree FP9 की डिजाइन की बात करें तो इसकी डिजाइन काफी हद तक LG Tone Free FN7 जैसी है। दोनों ईयरबड्स में पेयरिंग के लिए एक-एक बटन दिए गए हैं। ईयरबड्स के साथ मिलने वाला चार्जिंक केस UVnano सेल्फ क्लिनिंग फीचर के साथ आता है। चार्जिंग केस की डिजाइन राउंड है और दोनों बड्स की साइज कॉम्पेक्ट है। चार्जिंग केस के नीचे दो एलईडी लाइट्स दी गई हैं यानी दोनों बड्स के लिए एक-एक लाइट है। दोनों बड्स की फिटिंग अच्छी है।

LG TONE Free FP9 की डिजाइन मार्केट में मौजूद अन्य ईयरबड्स की डिजाइन के मुकाबले अलहदा है। LG TONE Free FP9 को पॉकेट में लेकर कहीं आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। बड्स का चार्जिंग केस मैटे फिनिश के साथ आता है और इसकी डिजाइन ग्लॉसी है। केस के साथ अच्छी ग्रिपिंग बनती है तो हाथ से फिसलने का डर नहीं है।

केस के साथ एक बटन भी मिलता है। बड्स को पर्ल व्हाइट और चारकोल ब्लैक में खरीदा जा सकता है। हमारे पास रिव्यू के लिए पर्ल व्हाइट कलर था। चार्जिंग के लिए इसमें टाईप-सी पोर्ट मिलता है। Tone Free FP9 के साथ मिलने वाले केस में UV लाइट दी गई है जो कि ईयरबड्स के बैक्टीरिया को 99.9% तक महज 5 मिनट में खत्म करती है। ऐसे में कानों में इंफेक्शन का खतरा नहीं रहता है।
