आज भारत में लॉन्च होगा LG G6, 30 मिनट पानी में रह सकता है यह फोन

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Mon, 24 Apr 2017 10:09 AM IST
LG G6 set to launch in india today know the specification and price
एलजी जी 6

    एलजी का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन आज यानी सोमवार को भारत में लॉन्च होगा। फोन की लॉन्चिंग नई दिल्ली में एक इवेंट में होगी। बता दें कि एलजी जी6 फोन की प्री-बुकिंग पहले से ही हो रही है और प्री-बुकिंग पर ग्राहकों को कई ऑफर भी दिए जा रहे हैं। बता दें कि एलजी ने अपने इस स्मार्टफोन को सबसे पहले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में पेश किया था। फोन की कीमत का कंपनी ने तो अभी तक खुलासा नहीं किया है लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक एलजी जी6 की कीमत 51,990 रुपये से शुरू होगी और फोन की बिक्री 29 अप्रैल से होगी।

    एलजी जी6 के स्पेसिफिकेशन और फीचर

    LG G6 में 5.7 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2880 × 1440 पिक्सल है। एलजी जी6 में 13 मेगापिक्सल के डुअल लेंस वाले 2 रियर कैमरे हैं।एलजी जी 6 का पहला कैमरा 125 डिग्री वाइड एंगल का है और दूसरा नॉर्मल है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का 100 डिग्री वाइड एंगल वाला है। 3300mAh की नॉन रिमूवेबल बैटरी है। है। फोन में 4 जीबी रैम, 32जीबी/64जीबी के वेरियंट और क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 821 एसओसी प्रोसेसर है। फोन में Temple Run 2 प्री इंस्टॉल है। फोन आइस प्लैटिनम, मायस्टिक व्हाइट और एस्ट्रो ब्लैक रंग के वेरियंट में आएगा। फोन पूरी तरह से वाटरप्रुफ है, जो 5 फीट गहरे पानी में 30 मिनट तक रह सकता है।

    ये भी पढ़ें- LG G6 की प्री-बुकिंग लॉन्चिंग से पहले शुरू, मिल रहा 7,000 रुपये का कैशबैक

    फोन की बॉडी मेटल की है। कंपनी का दावा है कि एलजी जी 6 दुनिया का पहला फुल डॉल्बी विजन फोन है। डॉल्बी विजन एक नई तकनीक है जो फिलहाल एलजी के पास ही है। एलजी जी 6 एंड्रॉयड नूगट 7.0 पर काम करेगा। साथ ही फोन में गूगल एसिस्टेंट (AI) का फुल सपोर्ट है। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के पीछे डुअल कैमरा के नीचे दिया गया है। साथ ही कंपनी का दावा है कि यह फोन गर्म नहीं होगा। इसमें टेम्परेचर कंट्रोलर है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें