Lenovo ने भारत में लॉन्च किया 2.25 लाख रुपये का लैपटॉप, डुअल टच स्क्रीन के साथ मिलेंगे ये दमदार फीचर्स
Lenovo Yoga Book 9i लैपटॉप इंटेल के ईवो प्लेटफॉर्म पर चलता है और इसमें डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी के साथ क्वाड स्पीकर मिलते हैं।

विस्तार
लेनोवो ने अपने नए डुअल स्क्रीन लैपटॉप Lenovo Yoga Book 9i को भारत में लॉन्च कर दिया है। लेनोवो का लेटेस्ट डुअल-स्क्रीन लैपटॉप 13वीं जेनरेशन के इंटेल कोर प्रोसेसर से लैस है और इसमें 2.8K रिजॉल्यूशन के साथ 13.3 इंच OLED टच डिस्प्ले मिलता है। लेनोवो योगा बुक 9आई इंटेल के ईवो प्लेटफॉर्म पर चलता है और इसमें डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी के साथ क्वाड स्पीकर मिलते हैं। चलिए जानते हैं लैपटॉप की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...
लेनोवो के लेटेस्ट लैपटॉप को टाइडल टेल शेड्स में पेश किया गया है। Lenovo Yoga Book 9i की शुरुआती कीमत 2,24,999 रुपये है। लेनोवो योगा बुक 9आई को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। कंपनी चुनिंदा क्रेडिट कार्ड के साथ खरीदारी करने पर 10,000 रुपये तक का कैशबैक भी ऑफर कर रही है।
लेनोवो योगा बुक 9i एक डुअल-स्क्रीन लैपटॉप है जिसमें सेंट्रल हिंज के साथ दो OLED डिस्प्ले मिलते हैं। लैपटॉप विंडोज 11 पर चलता है और इसमें 13.3 इंच 2.8K OLED प्योरसाइट डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ 60Hz रिफ्रेश रेट, HDR सर्टिफिकेशन और डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ DCI-P3 कलर गैमोट और 100 प्रतिशत कवरेज के साथ 16:10 आस्पेक्ट रेशियो मिलता है। लैपटॉप एक फोलियो स्टैंड के साथ आता है जो यूजर्स को लैपटॉप और टैबलेट मोड के बीच स्विच करने में मदद करता है।