CES 2023: Lenovo ने पेश किया ThinkPhone, दमदार प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले से है लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Lenovo ThinkPhone 1.25 मीटर से भी गिरने पर खराब नहीं होता। स्मार्टफोन में Aramid फाइबर बैक पैनल और एयरक्राफ्ट-ग्रेड एल्यूमीनियम फ्रेम है। फोन MIL-STD 810H सर्टिफाइड है।

विस्तार
लेनोवो के स्वामित्व वाले स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला (Motorola) ने अपने बिजनेस-ग्रेड स्मार्टफोन ThinkPhone को कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES 2023) में रिवील कर दिया है। इसके नाम से ही पता चल रहा है कि इसे मोटोरोला ने Lenovo ThinkPad लैपटॉप की तरह डिजाइन किया गया है। फोन को एयरक्राफ्ट ग्रेड एल्युमिनियम से बनाया गया है और इसके फ्रंट में Gorilla Glass Victus का प्रोटेक्शन मिलता है। थिंकफोन को "बिजनेस-ग्रेड" स्मार्टफोन के रूप में बाजार में उतारा जा रहा है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 प्रोसेसर और 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। चलिए जानते हैं फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में...
लेनोवो ने थिंकफोन की कीमत की घोषणा अभी तक नहीं की है। यह आने वाले महीनों में अमेरिका, यूरोप, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और एशिया के चुनिंदा देशों में लॉन्च हो सकता है। होने की पुष्टि है। कंपनी फोन की लॉन्चिंग के दौरान इसकी अन्य डिटेल का खुलासा कर सकती है।
नए लेनोवो थिंकफोन में 6.6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है, जिसमें सेंट्रली अलाइंड होल पंच कटआउट है। डिस्प्ले में गोरिल्ला ग्लास विक्टस का प्रोटेक्शन है और दावा किया गया है कि यह 1.25 मीटर से भी गिरने पर खराब नहीं होता। स्मार्टफोन में Aramid फाइबर बैक पैनल और एयरक्राफ्ट-ग्रेड एल्यूमीनियम फ्रेम है। फोन में MIL-STD 810H सर्टिफाइड है।
यह स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर से लैस है। फोन के साथ 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी तक की स्टोरेज का सपोर्ट है। लेनोवो थिंकफोन Microsoft 365, Outlook और Teams मोबाइल एप्स के साथ आता है, जो इसमें पहले से लोड हैं। फोन में मोटोरोला की थिंकशील्ड का प्रोटेक्शन मिलता है, जो फोन को मैलवेयर, फिशिंग, नेटवर्क हमलों से सुरक्षित रखता है।