Lenovo Tab P11 Pro (2nd Gen): शानदार डिस्प्ले के साथ मिलती है 8,200mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Lenovo Tab P11 Pro (2nd Gen) को ऑक्टाकोर MediaTek Kompanio 1300T प्रोसेसर और एंड्रॉयड 12 के साथ पेश किया गया है। इस टैबलेट में 11.2 इंच की 2.5K OLED डिस्प्ले और 120Hz की रिफ्रेश रेट दी गई है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड लेनोवो (Lenovo) ने अपने नए टैबलेट Lenovo Tab P11 Pro (2nd Gen) को लॉन्च कर दिया है। इस टैबलेट के साथ कंपनी ने एक और Lenovo Tab P11 (2nd Gen) को भी पेश किया है। Lenovo Tab P11 Pro (2nd Gen) को ऑक्टाकोर MediaTek Kompanio 1300T प्रोसेसर और एंड्रॉयड 12 के साथ पेश किया गया है। इस टैबलेट में 11.2 इंच की 2.5K OLED डिस्प्ले और 120Hz की रिफ्रेश रेट दी गई है। टैब में 8,200mAh की बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
Lenovo Tab P11 Pro (2nd Gen) को तीन स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। इसको 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज में खरीदा जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 499 डॉलर यानी लगभग 40,000 रुपये है। यह टैबलेट ऑट और स्ट्रोम ग्रे कलर में उपलब्ध है। जबकि Lenovo Tab P11 (2nd Gen) को 6 जीबी तक रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज में पेश किया गया है। इस टैबलेट को 299 डॉलर यानी लगभग 24,000 रुपये की कीमत के साथ Sage और Storm ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा।
टैबलेट को 11.2 इंच की 2.5K OLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,536x2,560 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है। टैब में 360Hz की टच सैंपलिंग रेट और 600 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। इसमें HDR10+ और डॉल्बी विजन का सपोर्ट दिया गया है। टैब एंड्रॉयड 12 के साथ आता है, इसमें MediaTek Kompanio 1300T प्रोसेसर और Mali-G77 MC9 ग्राफिक्स का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही टैब में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है। टैब में 8 जीबी तक की LPDDR4x रैम और 256 जीबी तक की UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल बैंड Wi-Fi 6 और Bluetooth v5.1 का सपोर्ट दिया गया है। टैबलेट में 8,200mAh की बैटरी मिलती है।