9 इंच डिस्प्ले और दमदार बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च हुआ Lenovo Tab M9, कम कीमत में मिलती है मेटल बॉडी
Lenovo Tab M9 को मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर के साथ आता है, जिसे 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड लेनोवो ने शुक्रवार को अपने नए Lenovo Tab M9 को भारत में लॉन्च कर दिया है। टैबलेट को मेटल बॉडी के साथ डुअल-टोन डिजाइन में पेश किया गया है। टैब फेशियल अनलॉकिंग को सपोर्ट करता है। Lenovo Tab M9 को मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर के साथ आता है, जिसे 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। टैब के साथ डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर का सपोर्ट मिलता है। चलिए जानते हैं टैब की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...
लेनोवो टैब एम9 को फ्रॉस्ट ब्लू और स्टॉर्म ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। टैब की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री 1 जून से अमेजन इंडिया, फ्लिपकार्ट और Lenovo.com पर शुरू होगी। Lenovo Tab M9 को ऑफलाइन रिटेल चैनलों के माध्यम से भी उपलब्ध किया जाएगा।
लेनोवो का टैब एम9 एंड्रॉयड 12 पर चलता है और कंपनी टैबलेट के लिए तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट और एक साल के एंड्रॉयड ओएस अपडेट देने वाली है। Lenovo Tab M9 में 9 इंच का एचडी एलसीडी टीएफटी डिस्प्ले है, जिसमें 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस और (800 X 1,340 पिक्सल) रिजॉल्यूशन है।
- 6.64 इंच डिस्प्ले और 8GB रैम के साथ लॉन्च हुआ ये सस्ता फोन, पानी में भी नहीं होगा खराब!
- Daam Virus: कॉल रिकॉर्डिंग से लेकर मोबाइल हिस्ट्री तक चुरा रहा यह वायरस, CERT-In ने जारी किया अलर्ट
- ChatGPT की डेवलपर कंपनी OpenAI दे रही 8.2 करोड़ रुपये का इनाम, देना होगा यह आइडिया
- Nothing Phone 2 की लॉन्च तारीख आई सामने, 4700mAh बैटरी से होगा लैस, जानें फीचर्स