दमदार बैटरी और ज्यादा रैम वाला Lenovo P2 लॉन्च

लेनोवो ने नया स्मार्टफोन पी2 भारत में लॉन्च कर दिया है। फिलहाल, यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। लेनोवो पी2 के साथ 'लॉन्च डे ऑफर' भी दे रही है।

लॉन्च डे ऑफर के तहत पुराने स्मार्टफोन से एक्सचेंज करने पर 2 हजार तक की अलग से छूट मिलेगी। इसके साथ ही SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 10% का डिस्काउंट भी मिलेगा।

पी2 भारत में 2 अलग वेरियंट में उपलब्ध होगा। एक वेरियंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज का है तो दूसरे में 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है।