Lenovo ने भारत में लॉन्च किया K8, जानें कीमत और फीचर्स

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 26 Sep 2017 04:36 PM IST
विज्ञापन
Lenovo K8 launched in India With 4000mAh Battery
Lenovo K8

    लेनोवो ने भारत में K8 Note और K8 Plus के बाद एक और फोन K8 लॉन्च किया है। इस फोन को बाजार की कीमत के लिहाज से 10,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। फोन को ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। फोन के लॉन्चिंग की जानकारी कंपनी ने ट्वीट करके दी है।

    Lenovo K8 की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में 5.2 इंच की एचडी डिस्प्ले, साथ में 2.5डी ग्लास, 2.3GHz वाला मीडियाटेक का हीलियो P20 प्रोसेसर, 3GB रैम और 32 जीबी स्टोरेज है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रियर और फ्रंट कैमरे के साथ फ्लैश लाइट दी गई है।

    विज्ञापन

    इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड नूगट 7.1.1, 4000mAh की नॉन रिमूवेबल बैटरी, Dolby Atmos स्पीकर, डुअल सिम सपोर्ट, 4जी VoLTE सपोर्ट है। फोन के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें