Lenovo A7 दो कैमरे के साथ हुआ लॉन्च, मिलेगी 4,000 एमएएच की बैटरी

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 14 Apr 2020 12:29 PM IST
Lenovo A7 smartphone launched know price specifications and offers
Lenovo A7 - फोटो : FoneArena / twitter

    टेक कंपनी लेनोवो ने ए सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन ए7 (Lenovo A7) को चीन में लॉन्च कर दिया है। इस फोन में वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले, 4,000 एमएएच की बैटरी और शानदार कैमरे का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, कंपनी ने दावा किया है कि इस स्मार्टफोन की बैटरी यूजर्स को 416 घंटे का बैटरी बैकअप देगी। उम्मीद की जा रही हैं कि कंपनी जल्द लेनोवो ए7 स्मार्टफोन को भारत समेत अन्य देशों में पेश करेगी।

    स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.09 इंच का डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720X1560 पिक्सल है। साथ ही इस फोन में स्मूथ वर्किंग के लिए Unisoc SC9863 प्रोसेसर दिया गया है। हालांकि, अभी तक रैम और स्टोरेज की जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, यह स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    यूजर्स को इस फोन के रियर पैनल में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिला है। वहीं, दूसरी तरफ कंपनी ने इस फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है।

    कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस फोन में डुअल सिम स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस, हेडफोन जैक और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा इसमें 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

    कंपनी ने अब तक लेनोवो ए7 स्मार्टफोन की कीमत का एलान नहीं किया है। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस स्मार्टफोन की कीमत 10,000 रुपये के आसपास होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें