5,750 रुपये में लॉन्च हुआ लावा जेड61, मिलेगा एंड्रॉयड ओरियो

घरेलू मोबाइल निर्माता कंपनी लावा ने बाजार में जेड सीरीज का नया फोन लावा जेड61 पेश किया है। इससे पहले कंपनी ने पिछसे साल जेड सीरीज के तहत जेड60, जेड70, जेड80 और जेड90 पेश किए थे। लावा जेड61 के खास फीचर्स की बात करें तो इसमें 18:9 की आस्पेक्ट रेशियो है। फोन की कीमत 5,750 रुपये है।
लावा जेड61 की कीमत और लॉन्चिंग ऑफर्स
लावा जेड61 की कीमत 5,750 रुपये है और इसे सभी रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। यह फोन गोल्ड और ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन के साथ वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट फ्री में मिलेगा। यह ऑफर 30 सितंबर कत ही खरीदे गए फोन पर है। इसके अलावा फोन के साथ 2,200 रुपये का कैशबैक मिल रहा है।
लावा जेड61 की स्पेसिफिकेशन
लावा जेड61 में 5.45 इंच की एचडी प्लस फुल व्यू डिस्प्ले मिलेगी। डिस्प्ले पर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन भी मिलेगा। इसके अलावा फोन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज का क्वॉडकोर प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कैमरे के साथ बोकेह इफेक्ट भी मिलेगा। फोन में 3000mAh की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, जीपीएस और हेडफोन जैक मिलेगा।