Lava Z1 की पहली सेल आज, कीमत महज 4,999 रुपये, जानें फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 26 Jan 2021 09:39 AM IST
विज्ञापन
Lava Z1 sale today in India Priced Rs 4999 Along With Lava Zup Program
Lava Z1 - फोटो : amarujala

    घरेलू कंपनी लावा (Lava) ने इस महीने की शुरुआत में एक साथ चार नए स्मार्टफोन और एक फिटनेस बैंड लॉन्च किए थे। फोन के अलावा लावा ने MyZ नाम से एक सेवा भी शुरू की है जिसके तहत आप अपने पुराने फोन को किफायती कीमत पर अधिक रैम, कैमरा और स्टोरेज के साथ मोडिफाई करवा सकते हैं। लावा ने जो भारत में फोन लॉन्च किए हैं उनमें Lava Z1, Z2, Z4 और Z6 शामिल हैं। इनमें से सबसे सस्ते स्मार्टफोन Lava Z1 की आज पहली सेल है।

    Lava Z1 की स्पेसिफिकेशन

    लावा का यह फोन Lava Z1 एक एंट्री लेवल फोन है जिसमें 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इस फोन में 5 इंच की डिस्प्ले है जिस पर भी गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। फोन में मीडियाटेक हीलियो A20 प्रोसेसर है।

    विज्ञापन

    Lava Z1 में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, ब्लूटूथ, 3.5एमएम का हेडफोन जैक और 3100mAh की बैटरी है। कैमरे की बात करें तो Lava Z1 में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन 5 मैग्नेट स्पीकर भी है। Lava Z1 की कीमत 4,499 रुपये है। ऐसे में यह भारत में बिकने वाला इस साल का सबसे सस्ता 4जी स्मार्टफोन भी है। लावा का दावा है कि इस फोन को पूरी तरह से भारत में ही डिजाइन किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Lavl Zup प्रोग्राम

    Lava Zup प्रोग्राम की भी शुरुआत आज से ही हो रही है। इस प्रोग्राम के तहत आप अपने लावा के पुराने फोन को नए फीचर्स के साथ किफायती कीमत पर अपग्रेड करा सकते हैं, हालांकि यह काम आपको फोन खरीदने के एक साल के अंदर ही कराना होगा। इस प्रोग्राम के लिए आपको लावा की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा और अपने नजदीकी लावा स्टोर को चुनना होगा। उसके बाद आप अपने पुराने फोन में रैम, स्टोरेज, कैमरा और कलर को लेकर बदलाव करा सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें