Lava X3 की जानकारी आई सामने, इतनी कम कीमत में होगा लॉन्च, मिलेंगे कई शानदार फीचर्स
Lava X3 को एंड्रॉयड 12 गो एडिशन के साथ पेश किया जाएगा। फोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले और 2GHz वाला मीडियाटेक हेलियो प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा।

विस्तार
भारतीय कंपनी लावा ने अपने सस्ते स्मार्टफोन Lava X3 को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन की माइक्रोसाइट को अमेजन इंडिया पर लाइव कर दिया गया है। लॉन्चिंग से पहले ही फोन की स्पेसिफिकेशन और डिजाइन की जानकारी सामने आ गई है। फोन को मीडियाटेक हेलियो प्रोसेसर और 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज से लैस किया जाएगा। लावा एक्स3 में 4,000 एमएएच की बैटरी और 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सपोर्ट मिलेगा।
हालांकि, अब तक कंपनी ने फोन की डिटेल और कीमत की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन ट्विटर पर Anvin नाम के टिपस्टर द्वारा Lava X3 की कीमत को लेकर दावा किया गया है। टिपस्टर के अनुसार, फोन ग्रीन, आर्कटिक ब्लू और चारकोल ब्लैक कलर के साथ 7 हजार रुपये से कम कीमत पर पेश किया जाएगा।
लावा एक्स3 के साथ डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और एआई सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। वहीं फोन में रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट का सपोर्ट भी रहेगा। लावा एक्स 3 के साथ रियर साइड में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
लावा एक्स3 में 4,000 एमएएच की बैटरी का सपोर्ट मिलेगा। फोन में अन्य कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ, वाई-फाई, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट मिलेगा।