Lava Probuds N3 Review: क्या यह 1,000 रुपये में बेस्ट हेवी BASS वाला वायरलेस नेकबैंड है?

प्रदीप पाण्डेय
Sat, 30 Apr 2022 02:20 PM IST
विज्ञापन
Lava Probuds N3 Review is this a best neckband under Rs 1000
Lava Probuds N3 Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    वायरलेस नेकबैंड का मार्केट भारत में तेजी से बढ़ रहा है। इसमें घरेलू कंपनियों की हिस्सेदारी भी पहले के मुकाबले काफी बढ़ गई है। घरेलू कंपनी लावा ने कुछ दिन पहले अपने वायरलेस नेकबैंड Lava Probuds N3 को बाजार में लॉन्च किया है। Lava Probuds N3 में डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी, क्विक चार्जिंग और वॉयस असिस्टेंट जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। Lava Probuds N3 की कीमत 999 रुपये है, हालांकि लॉन्चिंग ऑफर के तहत इसे 799 रुपये में बेचा गया था। लावा का दावा है कि Lava Probuds N3 के साथ यूजर्स को बजट में बेहतर ऑडियो मिलेगा लेकिन क्या यह नेकबैंड अपनी कीमत में बेस्ट है? आइए रिव्यू में जानते हैं...

    Lava Probuds N3 Review
    Lava Probuds N3 Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Lava Probuds N3 Review: स्पेसिफिकेशन

    Lava Probuds N3 के साथ मेटल ईयरबड्स दिया गया है। दावा है कि इसकी डिजाइन यूनिवर्सल है यानी यह किसी भी यूजर के कान में फिट बैठेगा। ईयरबड्स के साथ मैग्नेट दिए गए हैं जिसकी मदद से इस्तेमाल ना होने की स्थिति में ये आपस में चिपक जाते हैं। Lava Probuds N3 के साथ 9mm का एडवांस डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है जिसे लेकर सुपरियर बास और शानदार साउंड का दावा किया गया है।

    Lava Probuds N3 Review
    Lava Probuds N3 Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Lava Probuds N3 का वाटर रेसिस्टेंट के लिए IPX4 की रेटिंग मिली है। नेकबैंड के साथ म्यूजिक कंट्रोल, कॉल और वॉयस असिस्टेंट को एक्टिव करने के लिए बटन दिया गया है। इसमें 110mAh की बैटरी है जिसे लेकर 9 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। इसमें फास्ट चार्जिंग भी है जिसे लेकर दावा है कि 20 मिनट की चार्जिंग के बाद 180 मिनट का बैकअप मिलेगा। Lava Probuds N3 को एक साथ दो डिवाइस के साथ पेयर किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5.0 दिया गया है

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें