Lava ने 15,000 रुपये से कम में लॉन्च किया पहला लैपटॉप, जानें फीचर्स

घरेलू मोबाइल निर्मता कंपनी लावा ने अपना पहला लैपटॉप हीलियम 14 लॉन्च कर दिया है। खास बात है यह कि कंपनी ने अपने पहले ही लैपटॉप की कीमत 15 हजार रुपये से कम रखी है। इससे साफ जाहिर होता है कि कंपनी की नजर बजट लैपटॉप के बाजार पर है। हीलियम 14 की टक्कर माइक्रोमैक्स के लैपटॉप से होगी।
लावा हीलियम 14 की स्पेसिफिकेशन और कीमत

लावा के इस लैपटॉप में 14.1 इंच की फुल एचडी स्क्रीन है जिसका रिजॉल्यूशन (1080x1920 पिक्सल) है। लैपटॉप में विंडोज 10 प्री-लोडेड है। इसके अलावा लैपटॉप में इंटेल एटम प्रोसेसर, 2GB रैम और 32 जीबी की स्टोरेज है जिसे 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 10,000mAh की बैटरी है। हीलियम 14 की कीमत सिर्फ 14,999 रुपये है। इस लैपटॉप को फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।