पुराने टीवी के बदले यह कंपनी देगी स्मार्टफोन, 18 जून से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

Harendra Chaudhary
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीHarendra Chaudhary
Fri, 14 Jun 2019 07:10 PM IST
lava international will give lava Z62 smartphone under old tv exchange offer
Lava Z62 Offer - फोटो : Lava

    मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी लावा इंटरनेशनल ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Z62 को लांच करने का एलान कर दिया है। साथ ही, लावा ने ‘थ्रो योर टीवी अवे’ नाम से नया एक नया ऑफर भी निकाला है। इस ऑफर के तहत पुराना सीआरटी टीवी एक्सचेंज करने पर ग्राहकों को लावा Z62 स्मार्टफोन फ्री में जीतने का मौका मिलेगा।

    फोन के लिए रजिस्ट्रेशन 18 जून सुबह 10 बजे से शुरू होंगे और पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर फोन मिलेगा। विजेताओं को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए सूचित किया जाएगा। लावा Z62 में 6 इंच की 2.5D कर्वड ग्लास के साथ फुल व्यू डिस्प्ले दी गई है, जिसमें डेडिकेटेड गूगल असिस्टेंट का फीचर मिलेगा।

    पुराने टीवी के बदले यह कंपनी देगी स्मार्टफोन, 18 जून से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

    वहीं इसमें 8 मैगापिक्सल का रियर कैमरे के साथ 3,380mAh की बैटरी मिलेगी। फ्रंट में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मैगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलगा। फोन में एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ 2.0GHz मीडियाटेक हीलियो A22 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में आर्टिफिशियल फोटो स्टूडियो और प्रोफेशनल मोड मिलेगा, साथ ही फेस अनलॉक का भी फीचर मिलेगा।

    फोन में 2 जीबी की रैम और 16 जीबी स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा, जिसे 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं लावा Z62 की कीमतों की बात करें, तो इसकी कीमत 6,060 रुपये रखी गई है। यह हैंडसेट असल में लावा Z61 का नेक्स्ट जेनरेशन है, जिसे पिछले साल जुलाई में लांच किया गया था।

    और पढ़ें...