Lava ने सिर्फ 8,999 रुपये में लॉन्च किया स्मार्टफोन, आईफोन जैसी है इसकी डिजाइन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 07 Jul 2022 02:16 PM IST
Lava Blaze smartphone launched in India with iphone like design price and specifications
Lava Blaze - फोटो : amarujala

    घरेलू कंपनी लावा (Lava) ने प्री-बुकिंग के एक दिन बाद अपने नए एंट्री लेवल स्मार्टफोन Lava Blaze को लॉन्च कर दिया है। Lava Blaze के रियर कैमरे सेटअप की डिजाइन आईफोन जैसी है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी है। Lava Blaze का बैक पैनल ग्लास का है। कंपनी के दावे के मुताबिक ग्लास बैक पैनल के साथ इस सेगमेंट में आने वाला यह पहला फोन है। आइए जानते हैं फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से...

    Lava Blaze की कीमत 8,699 रुपये रखी गई है। फोन की बिक्री 14 जुलाई से फ्लिपकार्ट, लावा के ऑनलाइन स्टोर और तमाम रिटेल स्टोर से शुरू होगी। 14 जुलाई तक फोन के लिए प्री-बुकिंग की जा सकेगी। प्री-बुक करने वाले पहले 1,000 ग्राहकों को Lava Probuds 21 मुफ्त में मिलेगा।

    लावा के इस पोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक हीलियो Helio A22 प्रोसेसर है। फोन में एंड्रॉयड 12 है। LAVA Blaze के साथ 3 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    LAVA Blaze में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का और तीसरा लेंस एआई सेंसर है। फोन में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Lava Blaze में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10W की टाईप-सी चार्जिंग है। इसके साथ दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा और एक साल की वारंटी मिलेगी। फोन के साथ 100 दिनों की फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी।