Lava Blaze Review: 10 हजार के सेगमेंट में आकर्षक डिजाइन वाला स्मार्टफोन
Lava Blaze का बैक पैनल ग्लास का है। कंपनी के दावे के मुताबिक ग्लास बैक पैनल के साथ इस सेगमेंट में आने वाला यह पहला फोन है।

विस्तार
घरेलू कंपनी लावा (Lava) ने हाल ही में अपना अब तक का सबसे स्टाइलिश स्मार्टफोन Lava Blaze लॉन्च किया है। Lava Blaze के रियर कैमरे सेटअप की डिजाइन आईफोन जैसी है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी है। Lava Blaze का बैक पैनल ग्लास का है। कंपनी के दावे के मुताबिक ग्लास बैक पैनल के साथ इस सेगमेंट में आने वाला यह पहला फोन है। लावा ब्लेज की कीमत 8,699 रुपये है। इस फोन के ग्राहकों को कंपनी फ्री होम सर्विस भी दे रही है यानी आपके फोन में कोई दिक्कत आती है तो आपको सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।आइए जानते हैं Lava Blaze का रिव्यू जानते हैं...
Lava Blaze Review: डिजाइन

सबसे पहले डिजाइन की बात करें तो Lava Blaze के किनारे ठीक उसी तरह फ्लैट हैं जिस तरह नए आईफोन के किनारे हैं। फोन के बैक पैनल पर ग्लास दिया गया है। इस सेगमेंट में ग्लास बैक के साथ आने वाला यह फोन है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जिसे पीछे की ओर जगह मिली है। तीनों रियर कैमरे आईफोन 13 प्रो की तरह हैं।

कैमरे के साथ फ्लैश लाइट भी है। नीचे की ओर टाईप-सी पोर्ट के साथ स्पीकर और हेडफोन जैक है। राइट में पावर बटन और वॉल्यूम बटन को जगह मिली है। सिम कार्ड ट्रे लेफ्ट में ऊपर की ओर है। लावा का यह फोन ग्रीन, रेड, ब्लैक और ब्लू कलर में उपलब्ध है।
Lava Blaze Review: डिस्प्ले

लावा के इस फोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले की स्टाइल वॉटर ड्रॉपनॉच वाली है। डिस्प्ले के साथ आपको बेजल बहुत ही कम मिलेगा। डिस्प्ले का पैनल IPS है। डिस्प्ले पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास भी है। डिस्प्ले की अधिकतम ब्राइटनेस के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है लेकिन ब्राइटनेस अच्छी है। डिस्प्ले का टच भी अच्छा है और स्क्रॉलिंग आदि में दिक्कत नहीं होती है।