Lava Blaze Pro: इस दिन लॉन्च होगा कम कीमत वाला यह शानदार फोन, जानें फीचर्स
Lava Blaze Pro के 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ 6X जूम सपोर्ट मिलेगा। फोन में 5000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जाएगा।

विस्तार
घरेलू कंपनी Lava ने अपने नए कम कीमत वाले फोन Lava Blaze Pro को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। इस शानदार डिजाइन वाले फोन को 20 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। Lava Blaze Pro को Lava Blaze के अपग्रेडेशन के दौर पर पेश किया जाएगा। इस फोन में प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा और कैमरे के साथ 6X जूम मिलेगा। फोन में 6.5 इंच डिस्प्ले और 5,000mAh की बैटरी का सपोर्ट भी मिलेगा।
Lava Blaze Pro को Lava Blaze के अपग्रेडेशन के दौर पर पेश किया जाएगा। इस फोन को इसी साल जुलाई में लॉन्च किया गया है। Lava Blaze के 3 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,699 रुपये है। इस फोन को भी इसी कीमत के आस-पास या 2 हजार रुपये अधिक कीमत पर पेश किया जा सकता है। यानी की इस फोन को 12 हजार से कम कीमत में पेश किया जा सकता है।
कंपनी ने ट्विटर पर इसकी लॉन्चिंग की जानकारी शेयर की है। हालांकि, कंपनी ने ट्विटर पर 'कमिंग सून' टैगलाइन के साथ ट्वीट किया है और अभी तक इस फोन के नाम की पुष्टि नहीं की है। लेकिन अनुमान के अनुसार यह Lava Blaze Pro ही होने वाला है। कंपनी द्वारा जारी वीडियो के अनुसार फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जो 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर से लैस होगा। कंपनी के अनुसार Lava Blaze Pro को चार कलर ऑप्शन ब्लू, गोल्डन, मिंट ग्रीन और मस्टर्ड येल्लो कलर में पेश किया किया जाएगा। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेंट फिंगर प्रिंट सेंसर भी मिलेगा।
GSMArena ने Lava Blaze Pro की अन्य स्पेसिफेशन की जानकारी भी लीक की है। लीक्स के अनुसार फोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस नॉच डिस्प्ले मिलेगी। वहीं फोन के 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ 6X जूम सपोर्ट मिलेगा। फोन में 5000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जाएगा।