Lava के बजट स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग शुरू, कम कीमत में मिलेगा शानदार कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशन

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 06 Jul 2022 06:07 PM IST
सार

Lava Blaze स्मार्टफोन में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले और 3.5mm हेडफोन जैक देखने को मिलेगी। इस फोन को चार कलर ऑप्शन ग्रीन, रेड, ब्लैक और ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है।

Lava Blaze pre booking start know specs camera features
Lava Blaze - फोटो : Lava

    विस्तार

    भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा ने बजट सेगमेंट के Lava Blaze स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। Lava Blaze की प्री-बुकिंग गुरुवार 7 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी। Lava Blaze में 13 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। Lava Blaze को 3 जीबी /4 जीबी रैम और 32 जीबी/64 जीबी स्टोरेज वैरियंट ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है।

    Lava Blaze को Unisoc प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। Lava Blaze स्मार्टफोन में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले और 3.5mm हेडफोन जैक देखने को मिलेगी। इस स्मार्टफोन में USB Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। Lava Blaze को चार कलर ऑप्शन ग्रीन, रेड, ब्लैक और ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है।

    Lava Blaze स्मार्टफोन को दो रैम वैरियंट 3 जीबी और 4 जीबी रैम वैरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन में 32 जीबी और 64 जीबी के स्टोरेज ऑप्शन भी दिए गए हैं। इस फोन की कीमत लगभग 10,000 रुपये के आसपास रहेगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें