IMC 2022: सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, नौ 5जी बैंड्स को करेगा सपोर्ट
Lava Blaze 5G में 6.5 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले है जिसके साथ Widevine L1 का सपोर्ट है यानी इसमें अमेजन प्राइम या नेटफ्लिक्स के एचडी वीडियो देख सकेंगे। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन के साथ साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा फेस अनलॉक भी मिलेगा।

देश में 5G की आधिकारिक लॉन्चिंग हो गई है। दिल्ली, कोलकाता और पुणे जैसे शहरों में एयरटेल का 5जी नेटवर्क शुरू हो गया है। इसी बीच घरेलू कंपनियों ने भी कमर कस ली है। Lava ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस में देश का सबसे सस्ता 5G फोन Lava Blaze 5G को लॉन्च कर दिया है। Lava Blaze 5G की लॉन्चिंग रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की।

Lava Blaze 5G में 6.5 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले है जिसके साथ Widevine L1 का सपोर्ट है यानी इसमें अमेजन प्राइम या नेटफ्लिक्स के एचडी वीडियो देख सकेंगे। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन के साथ साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा फेस अनलॉक भी मिलेगा।

Lava Blaze 5G में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ 5जी का सपोर्ट है और इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.2 है। Lava Blaze 5G का बैक पैनल ग्लास का होगा और इसमें एंड्रॉयड 12 मिलेगा। फोन के साथ कॉल रिकॉर्डिंग की भी सुविधा मिलेगी।