लॉन्चिंग से पहले Lava Agni 2 5G की कीमत लीक, फीचर्स भी आए सामने

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 09 May 2023 09:50 AM IST
सार

Lava Agni 2 5G को लेकर खबर है कि इसे कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगी और बैक पैनल पर रियर कैमरे के लिए बड़ा मॉड्यूल मिलेगा। Lava Agni 2 5G में मीडियाटेक Dimensity 7050 प्रोसेसर मिलेगा। इसकी पुष्टि कंपनी की ओर से हो चुकी है। इससे पहले पिछले सप्ताह ही Lava Agni 2 5G की डिजाइन लीक हुई थी।

विज्ञापन
Lava Agni 2 5G Price in India and Specifications Leak ahead of launch
Lava Agni 5G FOR DEMO - फोटो : amarujala

    विस्तार

    लावा अपनी अग्नी सीरीज के नए फोन की तैयारी कर रहा है। Lava Agni 2 5G को जल्द ही भारतीय मार्केट में पेश किया जाएगा, लेकिन उससे पहले Lava Agni 2 5G की कीमत लीक हो गई है। कीमत के अलावा Lava Agni 2 5G के प्रमुख फीचर्स भी सामने आए हैं। वैसे कंपनी ने Lava Agni 2 5G की लॉन्चिंग तारीख को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। बता दें कि इस सीरीज के पहले फोन Lava Agni 5G को नवंबर 2021 में लॉन्च किया गया था।

    Lava Agni 2 5G को लेकर खबर है कि इसे कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगी और बैक पैनल पर रियर कैमरे के लिए बड़ा मॉड्यूल मिलेगा। Lava Agni 2 5G में मीडियाटेक Dimensity 7050 प्रोसेसर मिलेगा। इसकी पुष्टि कंपनी की ओर से हो चुकी है। इससे पहले पिछले सप्ताह ही Lava Agni 2 5G की डिजाइन लीक हुई थी।

    विज्ञापन

    अब Lava Agni 2 5G की कीमत लीक हुई है। कहा जा रहा है कि Lava Agni 2 5G की कीमत 20,000 रुपये के करीब हो सकती है। Lava Agni 2 5G को शाइनी ब्लू ग्रीन कलर में पेश किया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    लीक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि Lava Agni 2 5G को मई के मध्य में भारत में लॉन्च किया जाएगा। Lava Agni 2 5G में चार रियर कैमरे मिल सकते हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्ल का होगा जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन होगा। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।

    Lava Agni 2 5G को लेकर कंपनी ने एक टीजर जारी किया है जिससे फोन में कर्व्ड डिस्प्ले के होने की जानकारी मिलती है। Lava Agni 2 5G के साथ एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। डिस्प्ले की साइज 6.5 इंच और रिजॉल्यूशन HD+ हो सकती है।

    Lava Agni 2 5G के सात 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी जिसके साथ 44W की वायर फास्ट चार्जिंग होगी। फोन में टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें