Flipkart Sale: आखिरी दिन आज, इन चार स्मार्ट टीवी पर मिल रही 75% की छूट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 27 Jul 2022 04:45 PM IST
सार

फ्लिपकार्ट की सेल के आखिरी दिन Blaupunkt, MI, Toshiba और Philips के कई टीवी पर ऑफर्स मिल रहे हैं। इस सेल में Axis, Kotak, Citi और RBL के कार्ड से पेमेंट करने पर 10% की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

विज्ञापन
Latest Smart LED TVs this Flipkart Big Saving Days grab upto 75 percent discount on TVs
Blaupunkt tv offer - फोटो : amarujala

    विस्तार

    प्लिपकार्ट की बिग सेविंग डेज सेल 2022 की शुरुआत 23 जुलाई को हुई थी और आज यानी 27 जुलाई को सेल का आखिरी दिन है और आज ही टीवी खरीदने के लिए आपके पास शानदार मौका है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस सेल में आप 75 फीसदी तक डिस्काउंट के साथ स्मार्ट टीवी खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट की सेल के आखिरी दिन Blaupunkt, MI, Toshiba और Philips के कई टीवी पर ऑफर्स मिल रहे हैं। इस सेल में Axis, Kotak, Citi और RBL के कार्ड से पेमेंट करने पर 10% की अतिरिक्त छूट मिलेगी। सेल में एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। 12 बजे रात, 8 बजे सुबह और 4 बजे शाम को स्पेशल होगी जिसमें 75% फीसदी की छूट मिलेगी।

    Blaupunkt 50-इंच 4K Android TV, कीमत - 31,999 रुपये

    Blaupunkt tv
    Blaupunkt tv - फोटो : amarujala

    Blaupunkt 50-इंच टीवी में 4K LED-IPS स्क्रीन मिलती है जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz और ब्राइटनेस 500 निट्स है। यह टीवी बेजललेस डिजाइन के साथ आता है। टेलीविजन में DTS TruSurround का ऑडियो, Dolby MS12 साउंड टेक्नोलॉजी है जो Dolby Atmos को डिकोड और बेहतर कर सकती है, और 60W स्पीकर आउटपुट के साथ 4 स्पीकर हैं। इसमें 2 जीबी रैम के साथ 8 जीबी की स्टोरेज है। टीवी में डुअल-बैंड वाई-फाई भी है जो 2.4GHz और 5GHz बैंड, 3 एचडीएमआई और 3 यूएसबी पोर्ट को सपोर्ट करता है। इसके साथ एक साल की वारंटी मिल रही है।

    विज्ञापन

    Mi 125.7 सेमी (50 इंच) 4K अल्ट्रा एचडी एलईडी टीवी, कीमत- 38,999 रुपये

    Mi tv
    Mi tv - फोटो : Amar Ujala

    इस टीवी के साथ भी 4K अल्ट्रा एचडी रिजॉल्यूशन वाली स्क्रीन है। इसका व्यूइंग एंगल 178 डिग्री है। कनेक्टिविटी के लिए गेमिंग कंसोल, सेट-टॉप बॉक्स, ब्लू-रे प्लेयर्स को जोड़ने के लिए 3 एचडीएमएल पोर्ट हैं। इसमें पैचवॉल के साथ एंड्रॉइड टीवी 10 है। इस टीवी में भी नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, डिज्नी+ हॉटस्टार का सपोर्ट है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें