लैपटॉप इंपोर्ट बैन: विदेश से खुद लैपटॉप खरीदकर ला सकते हैं या नहीं, जानें सटीक जवाब

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 05 Aug 2023 12:59 PM IST
सार

कुछ शर्तों के साथ इनका आयात किया जा सकेगा। इस वक्त सबसे लोगों की जेहन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या कोई खुद विदेश से लैपटॉप खरीदकर ला सकता है या नहीं? आइए इसी सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन
Laptop import ban in India can you now buy one abroad and bring it with you
Laptop Import Ban - फोटो : istock

    विस्तार

    संभावित सुरक्षा खामियों के कारण केंद्र सरकार ने लैपटॉप, टैबलेट, ऑल-इन-वन पर्सनल कंप्यूटर और अल्ट्रा-स्मॉल कंप्यूटर और सर्वर के आयात पर प्रतिबंध लगाया है। इसके लिए विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) द्वारा अधिसूचना जारी की गई थी, हालांकि कुछ शर्तों के साथ इनका आयात किया जा सकेगा। इस वक्त सबसे लोगों की जेहन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या कोई खुद विदेश से लैपटॉप खरीदकर ला सकता है या नहीं? आइए इसी सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं।

    सबसे पहले यह जानने की कोशिश करते हैं कि डीजीएफटी द्वारा जारी अधिसूचना में क्या कहा गया है। सरकार की ओर से जारी इस अधिसूचना में कहा गया है कि लैपटॉप, टैबलेट, ऑल-इन-वन पर्सनल कंप्यूटर और अल्ट्रा-स्मॉल कंप्यूटर और सर्वर के आयात को 31 अक्तूबर से प्रतिबंधित कर दिया गया है, हालांकि कुछ शर्तों के साथ इनका आयात होगा। यह अधिसूचना अधिसूचना विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) द्वारा जारी की गई।

    विज्ञापन

    मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि एक शर्त के साथ आयात की अनुमति दी जाएगी कि आयातित सामान का उपयोग केवल बताए गए उद्देश्यों के लिए किया जाएगा ना कि बेचा जाएगा। इसके अलावा शर्त में यह भी शामिल है कि इस्तेमाल के बाद उत्पादों को नष्ट कर दिया जाएगा या फिर से निर्यात किया जाएगा। साथ ही ऐसे किसी भी आयात के लिए लाइसेंस की आवश्यकता होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें