Kodak ने 4K LED TV टीवी सीरीज भारत में की लॉन्च, शुरुआती कीमत 23,999 रुपये

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 18 Mar 2020 10:51 AM IST
सार

Kodak ने 4K LED TV सीरीज भारत में की लॉन्चयूजर्स इन सभी टीवी में लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगेइस सीरीज की शुरुआती कीमत 23,999 रुपये है

विज्ञापन
Kodak Launch CA 4K LED TV Series In India Know Price Specifications
KODAK TV - फोटो : TWITTER

    विस्तार

    अमेरिका की टेक कंपनी Kodak ने अपनी सबसे खास CA 4K LED TV सीरीज भारत में लॉन्च की है। इस सीरीज में 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच डिस्प्ले वाले टीवी शामिल हैं। यूजर्स को इस सीरीज के सभी टीवी में डॉल्बी विजन और डिजिटल प्लस जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा इस सीरीज के सभी टीवी एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। वहीं, इस सीरीज की शुरुआती कीमत 23,999 रुपये है। तो आइए जानते हैं सीए 4के एलईडी टीवी सीरीज के बारे में विस्तार से...

    कंपनी ने इस सीरीज के 43 इंच डिस्प्ले वाले टीवी की कीमत 23,999 रुपये रखी है। साथ ही 50 इंच वाले टीवी की कीमत 27,999 रुपये है। वहीं, दूसरी तरफ 55 इंच वाले वेरिएंट को 30,999 रुपये और 65 इंच वाले वेरिएंट को 49,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं, इन सभी टीवी को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया है।

    विज्ञापन

    मेक इन इंडिया के तहत बनाए गए सभी टीवी

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीए 4के एलईडी सीरीज के सभी टीवी को भारत में ही बनाया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी ने इस सीरीज के स्मार्ट टीवी में 30 वॉट के डुअल स्पीकर दिए हैं, जो डॉल्बी डिजिटल और डीटीएस ट्रू-साउंड को सपोर्ट करते हैं। साथ ही इन सभी स्मार्ट टीवी में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए माली-450 जीपीयू क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इन स्मार्ट टीवी में 1.75 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज मिली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें