Redmi Watch 2 Lite vs boAt Primia: कौन है बेस्ट स्मार्टवॉच, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 25 Jun 2022 03:51 PM IST
Know Comparison Between Redmi and Boat Smart Watch Specification Price Features Here
Redmi Watch 2 Lite vs boAt Primia - फोटो : amarujala

    भारत में स्मार्टवॉच का मार्केट काफी तेजी से बढ़ रहा है। स्मार्टवॉच मार्केट में भारतीय कंपनियों और विदेशी कंपनियों में जबरदस्त टक्कर है। फिलहाल भारतीय कंपनियों का स्मार्टवॉच मार्केट पर मजबूत पकड़ है। भारतीय कंपनियों में जहां बोट, न्वाइज, क्रॉसबीट, एंब्रैन जैसे नाम हैं तो वहीं विदेशी कंपनियों की लिस्ट में रेडमी, रियलमी, डीजो और ओप्पो का नाम शामिल है। आज की इस रिपोर्ट में हम Redmi Watch 2 Lite और boAt Primia की तुलना करेंगे और जानेंगे कि इन दोनों में कौन-सी स्मार्टवॉच बेस्ट है।

    Redmi Watch 2 Lite
    Redmi Watch 2 Lite - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Redmi Watch 2 Lite की स्पेसिफिकेशन

    Redmi Watch 2 Lite 1.55 इंच की डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 320x360 पिक्सल है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5 है। वॉच के साथ 100 वॉच फेसेज मिलेंगे और इसमें 100 वर्कआउट मोड भी होंगे। Redmi Watch 2 Lite के साथ 17 प्रोफेशनल मोड हैं। Redmi Watch 2 Lite को वाटर रेसिस्टेंट के लिए 5ATM की रेटिंग मिली है।

    Redmi Watch 2 Lite
    Redmi Watch 2 Lite - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Redmi Watch 2 Lite में ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर करने के लिए SpO2 सेंसर दिया गया है। इसमें स्लीप ट्रैकिंग के साथ स्ट्रेस मॉनिटरिंग का भी फीचर दिया गया है। Redmi Watch 2 Lite को एंड्रॉयड और आईओस दोनों के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसमें 262mAh की बैटरी है जिसे लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा है। इसे इवोरी, ब्लैक और ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे 5ATM की रेटिंग मिली है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें