Amazon Kickstarter Deals: स्मार्टफोन, टीवी और हेडफोन पर मिलने वाले सभी ऑफर्स यहां जानें
Tecno Spark 9: यह फोन 9,499 रुपये में मिल रहा है। इसमें 11 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। Tecno Spark 9 में एंड्रॉयड 12 का अपडेट मिलेगा। इसमें 13 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा है।

विस्तार
अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल से पहले किकस्टार्टर डील शुरू हो गई है। अमेजन की इस सेल में कई सारे प्रोडक्ट पर भारी छूट मिल रही है। Amazon Kickstarter Deals में आप स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट टीवी और स्मार्टवॉच तक को सस्ते में खरीद सकते हैं। सेल में SBI के कार्ड्स के साथ 10 फीसदी की छूट भी मिलेगी। अमेजन की Kickstarter Deals 25 सितंबर तक चलेगी। इस सेल में अमेजन प्राइम यूजर्स को और अच्छी डील्स मिलेगी। प्राइम प्रोग्राम के तहत HDFC और Bajaj Finserv बैंक के कार्ड्स से पेमेंट करने पर Acko की ओर से 6 महीने की स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी।
Amazon Kickstarter Deals के सभी ऑफर्स
OPPO A15s: इस सेल में Oppo A15s को 9,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसमें 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा इसमें color OS 7.2 है जो कि एंड्रॉयड 10 पर आधारित है। ओप्पो के इस फोन के साथ मीडियाटेक Helio P35 प्रोसेसर मिलेगा।realme narzo 50i: अमेजन की इस सेल में रियलमी के इस फोन को 6,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा। इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसे लेकर 43 दिनों के स्टैंडबाय का दावा है। इसमें सुपर पावर सेविंग मोड भी है।Redmi 10 Prime 2022: Redmi 10 Prime 2022 को अमेजन की इस सेल में 10,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसमें 50 मेगापिक्स का प्राइमरी कैमरा है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक हीलियो G88 प्रोसेसर है।Tecno Spark 9: यह फोन 9,499 रुपये में मिल रहा है। इसमें 11 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। Tecno Spark 9 में एंड्रॉयड 12 का अपडेट मिलेगा। इसमें 13 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा है।Amazon Kickstarter Deals: टीवी पर मिलने वाले ऑफरHisense के का A6H Smart LED Google TV इस सेल में 29,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसके साथ दो साल तक की वारंटी मिल रही है। यह एक 4के टीवी है। इसमें HDMI पोर्ट के साथ गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट है।Mi Full HD Android LED TV 4C: एमआई के इस 43 इंच वाले फुल एचडी टीवी के साथ 75+ फ्री लाइव चैनल मिलेंगे। इसके साथ 1 साल की वारंटी होगी। इस टीवी का रिफ्रेश रेट 60Hertz है। टीवी को 10 दिनों के अंदर रिप्लेस भी किया जा सकेगा। इसकी कीमत 21,999 रुपये है।Toshiba C350LP Smart 4K TV को सेल में 29,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा। इसके साथ अल्ट्रा स्लिम डिस्प्ले डिजाइन मिलेगी। इसके साथ भी दो साल की वारंटी मिल रही है। इस टीवी के साथ Blu Ray प्लेयर्स, गेमिंग कंसोल और गूगल टीवी का सपोर्ट है।Amazon Kickstarter Deals: स्मार्टवॉच पर मिलने वाले ऑफर्सCrossbeats Ignite Spectra Plus स्मार्टवॉच को 5,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसमें एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसकी ब्राइटनेस 650 निट्स है। इसमें 28 स्पोर्ट्स मोड भी मिलते हैं। इस वॉच के साथ हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड प्रेशर मॉनिटर और स्लीप मॉनिटर जैसी सुविधाएं मिलती हैं।