रिव्यू: आपकी कार के लिए कितने काम का है केंट मैजिक कार एयर प्यूरीफायर?

प्रदीप पांडे
प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडाप्रदीप पांडे
Sat, 23 Mar 2019 05:25 PM IST
KENT MAGIC Car Air Purifier Review in Hindi
KENT MAGIC Car Air Purifier

    देश की राजधानी नई दिल्ली में वायु प्रदूषण के हालात से आप में से कई लोग अच्छी तरह से वाकिफ होंगे। सर्दी के मौसम में तो दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा हो जाता है और हालात ऐसी हो जाती है कि बिना मास्क घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। जानलेवा प्रदूषण को देखते हुए कई कंपनियों ने अलग-अलग तरह के एयर प्यूरीफायर बाजार में उतारे हैं। इसी कड़ी में केंट आरओ सिस्टम लिमिटेड ने भी कार के लिए केंट मैजिक कार एयर प्यूरीफायर बाजार में उतारा है। केंट का यह कार एयर प्यूरीफायर हमें रिव्यू के लिए मिला था जिसे हमने अपनी कार में इस्तेमाल किया तो आइए रिव्यू में जानते हैं कि केंट का यह कार एयर प्यूरीफायर आपके लिए कितने काम का है।

    रिव्यू: आपकी कार के लिए कितने काम का है केंट मैजिक कार एयर प्यूरीफायर?

    केंट मैजिक कार एयर प्यूरीफायर की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    इस कार एयर प्यूरीफायर में धूल, केमिकल, वायरस और दुर्गंध को दूर करने के लिए फीचर दिया गया है। धूल को हटाने के लिए इसमें एचईपीए (हाई इफिसिएंसी पार्टीकुलेट एरेस्टर) है जो धूल को तेजी से हटाता है। इसके अलावा इसमें कार्बन फिल्टर भी है। इसके साथ 12 वोल्ट का चार्जिंग सॉकेट है। इसकी कीमत 7,999 रुपये है, हालांकि अब इसे फ्लिपकार्ट से 4,600 रुपये में खरीदा जा सकता है।

    रिव्यू: आपकी कार के लिए कितने काम का है केंट मैजिक कार एयर प्यूरीफायर?

    डिजाइन

    केंट मैजिक कार एयर प्यूरीफायर की डिजाइन की बात करें तो यह छोटा-सा है लेकिन छोटी कार के लिए यह उपयुक्त नहीं है, क्योंकि इसे कार में रखने के लिए एक निश्चित जगह की जरूरत होती है जो कि छोटी कार में आमतौर पर नहीं मिलेगी। छोटी कार होने की स्थिति में आपको इसे बगल वाली सीट पर रखना होगा। एसयूवी या बड़ी कार में इसे आसानी से रखा जा सकता है। इसे आप आगे और पीछे की सीट के बीच में रख सकते हैं। इसका वजन एक किलोग्राम से भी कम है तो वजन को लेकर आपको कोई परेशानी नहीं होने वाली है। इसके साथ एक दिक्कत है कि इसमें ना तो कोई एलईडी लाइट है और ना ही इसमें कोई बटन दिया गया है।

    रिव्यू: आपकी कार के लिए कितने काम का है केंट मैजिक कार एयर प्यूरीफायर?

    परफॉर्मेंस

    इस कार एयर प्यूरीफायर के परफॉर्मेंस की बात है तो कंपनी ने दावा किया है कि यह कार में मौजूद धूल को खत्म करेगा जो कि बिलकुल सही है। यह एयर प्यूरिफायर धूल को बदबू को खत्म करने के लिए बखूबी काम करता है। जहां तक इससे निकलने वाली आवाज की बात है तो आवाज इसकी कुछ ज्यादा नहीं है लेकिन हाई लेवल पर जाने पर थोड़ा आवाज जरूर करता है, हालांकि हाई-मोड में भी इतनी अधिक आवाज नहीं आएगी की आपका ध्यान बंट जाए। लो और हाई के लिए सॉकेट में ही आपको एक बटन मिलेगा। केंट का यह कार एयर प्यूरीफायर 30 मिनट में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को 250 से 40 तक लाने में सक्षम है जो कि काबिल-ए-तारीफ है। यह एयर प्यूरीफायर पर्सनल कार में इस्तेमाल के लिए ही है। पब्लिक कार या कैब में इसे इस्तेमाल करने में आपको दिक्कत आएगी, क्योंकि बार-बार पैसेंजर को बिठाने की चक्कर में आपकी कैब में धूल आएगी। ऐसे में इसके परफॉर्मेंस पर असर पड़ेगा। इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा जरूर है लेकिन सेहत से कम ही है तो कुल मिलाकर कहें तो यदि आप अपनी कार के लिए किसी एयर प्यूरीफायर की तलाश में हैं तो केंट मैजिक कार एयर प्यूरीफायर पर एक नजर डाल सकते हैं।

    रिव्यू: आपकी कार के लिए कितने काम का है केंट मैजिक कार एयर प्यूरीफायर?

    कमियां

    1.

    कंपनी ने इसके साथ अलग से कोई फिल्टर नहीं दिया है। आमतौर पर घरों में इस्तेमाल होने वाले एयर प्यूरीफायर के फिल्टर 180 दिनों में बदल दिए जाते हैं। कुछ ऐसा ही इसके साथ भी होगा लेकिन ऑनलाइन या कंपनी की साइट पर इस कार एयर प्यूरीफायर का फिल्टर नहीं मिल रहा है। ऐसे में फिल्टर बदलने में आपको परेशानी हो सकती है।

    रिव्यू: आपकी कार के लिए कितने काम का है केंट मैजिक कार एयर प्यूरीफायर?

    2.

    इस कार एयर प्यूरीफायर को आपको कार के सिगरेट लाइटर पोर्ट में ही प्लग-इन करना होगा। ऐसे में आपको यदि अपना फोन चार्ज करना पड़े तो आपके एयर प्यूरीफायर को डिस्कनेक्ट करना होगा। दूसरा विकल्प यह है कि आप अलग से मल्टिपल कार सिगरेट पोर्ट खरीदें।

    3.

    छोटी कार में जगह की कमी के कारण इसे रखने में परेशानी हो सकती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें