Just Corseca ने भारत में लॉन्च किए दो नेकबैंड, 25 घंटे तक चलेगी बैटरी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 03 Feb 2022 02:41 PM IST
सार

Solitaire वायरलेस नेकबैंड के साथ ब्लूटूथ V5.0 दिया गया है। यह नेकबैंड स्वेटप्रूफ है। इसके अलावा इसमें न्वाइज कैंसिलेशन और न्वाइज आइसोलेशन भी दिया गया है। इसके साथ HiFi स्टीरियो साउंड मिलेगा।

Just Corseca Launches Solitaire and Superflexx Neckband with up to 25-Hours Battery Life
Just Corseca neckband - फोटो : amarujala

    विस्तार

    Just Corseca ने भारतीय बाजार में अपने दो नए नेकबैंड लॉन्च किए हैं जिनमें Solitaire और Superflexx शामिल हैं। इन नेकबैंड की बैटरी को लेकर 25 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। दोनों नेकबैंड के साथ मैग्नेटिक इंटरलॉकिंग दी गई है जिसकी मदद से इस्तेमाल ना होने की स्थिति में दोनों बड्स आपस में चिपक जाते हैं। Solitaire और Superflexx को लेकर कंपनी ने हेवी बास का दावा किया है।

    Solitaire Neckband के फीचर्स और कीमत

    Solitaire वायरलेस नेकबैंड के साथ ब्लूटूथ V5.0 दिया गया है। यह नेकबैंड स्वेटप्रूफ है। इसके अलावा इसमें न्वाइज कैंसिलेशन और न्वाइज आइसोलेशन भी दिया गया है। इसके साथ HiFi स्टीरियो साउंड मिलेगा। इस नेकबैंड में 400mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ पावर मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी भी है।

    बैटरी लाइफ को लेकर 25 घंटे के बैकअप का दावा है और स्टैंडबाय का दावा 300 घंटे का है। इस नेकबैंड की सबसे खास बात यह है कि इसके साथ माइक्रोएसडी कार्ड का भी सपोर्ट दिया गया है। इस ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है। चार्जिंग के लिए इसमें यूएसबी टाईप-सी पोर्ट मिलेगा। Just Corseca Solitaire की कीमत 3,299 रुपये है

    Superflexx Neckband की कीमत और फीचर्स

    इस काफी हल्का डिजाइन किया गया है। इसका बाहरी हिस्सा काफी लचीला है। Superflexx के साथ स्टील का कोर दिया गया है जिसे लेकर बेहतर फिट का दावा किया गया है। इसमें 130mAh की बैटरी दी गई है जिसे लेकर 150 घंटे के स्टैंडबाय का दावा किया गया है। इसमें भी न्वाइज कैंसिलेशन भी दिया गया है।

    इसमें LED इंडिकेटर भी है। इस नेकबैंड को लेकर हाई-क्वॉलिटी ऑडियो और क्रिस्टल क्लियर ऑडियो का दावा है। इसके साथ माइक्रो यूएसबी चार्जिंग पोर्ट है। Just Corseca Superflexx की कीमत 2,999 रुपये है। इसके साथ भी एक साल की वारंटी मिल रही है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें