ये है दुनिया का पहला हैकप्रुफ फोन, इसे हैक करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Tue, 02 May 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
John McAfee Privacy Phone Worlds 1st HackProof smartphone
John McAfee Privacy Phone

    McAfee का नाम सुनते ही आपके दिमाग में सबसे पहले एंटी-वायरस का ख्याल आता है, लेकिन मैकेफी अब दुनिया के पहले हैकप्रुफ मोबाइल के लिए भी जानी जाएगी। जी, हां कंपनी ने दावा किया है कि वह इस साल एक ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है जिसे हैक करना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन होगा। इस फोन का नाम 'John McAfee Privacy Phone' होगा।

    जॉन मैकेफी प्राइवेसी फोन की खासियत

    John McAfee Privacy Phone
    John McAfee Privacy Phone

    आप सोच रहे होंगे कि इस फोन में ऐसे कौन से खास फीचर होंगे जिससे यह फोन हैक नहीं हो सकता तो चलिए हम आपको बताते हैं। कंपनी के दावे के मुताबिक इस फोन के बैक में हार्डवेयर को फिजिकली स्विच ऑफ करने, बैटरी को डिसकनेक्ट, वाई-फाई एंटिना, ब्लूटूथ और जियोलोकेशन के लिए बटन होंगे।

    विज्ञापन

    इसके अलावा फोन के माइक्रोफोन को भी स्विच ऑफ किया जा सकेगा। सिक्योरिटी के बाद फोन की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 70,700 रुपये के करीब होगी। फोन एंड्रॉयड नूगट पर काम करेगा। इस स्मार्टफोन की एक तस्वीर McAfee के फाउंडर जॉन McAfee ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर भी की है। फोन के और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्च होने के बाद ही मिल पाएगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें