बड़ी खबर: JioPhone Next की कीमत आई सामने, 10 सितंबर से शुरू होगी बिक्री

रिलायंस जियो ने इसी साल जून में अपने 44वीं वार्षिक आम बैठक में दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन JioPhone Next पेश किया है, हालांकि फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में कुछ खास जानकारी आधिकारिक तौर पर नहीं दी गई है। JioPhone Next को रिलायंस जियो और गूगल की साझेदारी में तैयार किया गया है। JioPhone Next की बिक्री भारतीय बाजार में 10 सितंबर से शुरू होने वाली है और उससे पहले फोन के फीचर्स को लेकर लगातार लीक रिपोर्ट सामने आ रही हैं। कुछ दिन पहले ही फोन के कुछ फीचर्स सामने आए थे और अब JioPhone Next की कीमत को लेकर भी एक लीक रिपोर्ट सामने आई है। आइए जानते हैं JioPhone Next की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से...

कीमत की बात करें तो टिप्सटर योगेश के मुताबिक JioPhone Next की कीमत 3,499 रुपये होगी। इसकी बिक्री 10 सितंबर से शुरू होगी। इससे पहले आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि जियो फोन नेक्स्ट की कीमत 50 डॉलर से कम ही होगी।

JioPhone Next में एंड्रॉयड 11 का गो एडिशन मिलेगा। इसके अलावा फोन में 5.5 इंच की HD डिस्प्ले मिलेगी। फोन में क्वॉलकॉम का QM215 प्रोसेसर, 2 या 3 जीबी रैम और 16 या 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। ग्राफिक्स के लिए Adreno 308 GPU मिलेगा।