जल्द मार्केट में आ सकता है JioBook लैपटॉप, AGM 2022 में हुई थी घोषणा

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 31 Aug 2022 01:43 PM IST
सार

JioBook लैपटॉप को भारत मानक ब्यूरो की वेबसाइट और बेंचमार्क साइट Geekbench पर भी देखा गया है। लीक्स के अनुसार लैपटॉप में को प्लास्टिक बॉडी के साथ पेश किया जा सकता है।

JioBook laptop expected to launch in india soon design teased at AGM 2022 specifications price
jiobook - फोटो : xda-developers

    विस्तार

    रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 45वीं वार्षिक आम बैठक (AGM 2022) में Jio 5G सेवाओं को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। कंपनी दिवाली पर भारत में 5जी सेवाओं को शुरू करने वाली है। AGM 2022 में कंपनी ने एक साथ कई घोषणाएं की हैं, जिनमें जियो की तरफ से आने वाला आगानी लैपटॉप JioBook भी शामिल है। कंपनी इस लैपटॉप को जल्द लॉन्च कर सकती है।

    लॉन्चिंग से पहले ही इस लैपटॉप की कई स्पेसिफिकेशन भी लीक हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस लैपटॉप को 30,000 रुपये की कीमत पर पेश किया जा सकता है। JioBook लैपटॉप के साथ ही कंपनी 5जी कनेक्टिविटी वाले स्मार्टफोन को भी लॉन्च करने की योजना बना रही है।

    JioBook लैपटॉप की संभावित स्पेसिफिकेशन

    बता दें कि JioBook लैपटॉप को भारत मानक ब्यूरो की वेबसाइट और बेंचमार्क साइट Geekbench पर भी देखा गया है। लीक्स के अनुसार लैपटॉप में को प्लास्टिक बॉडी के साथ पेश किया जा सकता है। इस लैपटॉप की एक वीडियो भी लीक हुई थी, जिसमें लैपटॉप के बैक पैनल में जियो का लोगो भी दिखाया गया था।

    JioBook के संभावित स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस लैपटॉप में 1366×768 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले मिलने वाली है। लैपटॉप में Qualcomm का प्रोसेसर और 4 जीबी तक की LPDDR4X रैम के साथ 64 जीबी तक की eMMC 5.1 स्टोरेज मिल सकती है। इस लैपटॉप को एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम और विंडोज 10 के साथ पेश किया जा सकता है। अन्य कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में HDMI पोर्ट, डुअल बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ का सपोर्ट मिल सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें