बड़े धमाके की तैयारी में Jio, लॉन्च कर सकती है सस्ता 4जी स्मार्टफोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Tue, 03 Mar 2020 04:09 PM IST
सार

3,000 रुपये से कम होगी जियो के 4जी ्स्मार्टफोन की कीमतकोरियन कंपनियों कंपनी चल रही है बात

विज्ञापन
Jio to launch 4G smartphone under Rs 3000 to migrate 2G users
reliance jio - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    1,500 रुपये में 4जी फीचर फोन लॉन्च करने के बाद रिलायंस जियो अब एक और बड़े धमाके की तैयारी में है। खबर है कि रिलायंस जियो फीचर फोन नहीं, बल्कि अब सस्ते 4जी स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी में है जिसकी कीमत 2-3 हजार रुपये के बीच होगी।

    कुछ मीडिया रिपोर्टस में किए गए दावे के मुताबिक रिलायंस जियो के सस्ते 4जी स्मार्टफोन की कीमत 2,000 से 3,000 रुपये के बीच होगी। इस सस्ते 4जी स्मार्टफोन के लिए जियो कुछ विदेशी कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रही है, हालांकि इस रिपोर्ट को लेकर जियो ने पुष्टि नहीं की है।

    विज्ञापन

    खबर है जियो देश के सभी 2जी यूजर्स को 4जी पर ले जाने की तैयार कर रही है। ऐसे में कंपनी भारतीय और कोरियन कंपनियों से कम कीमत में 4जी स्मार्टफोन लॉन्च करने की बात कर रही है। सस्ते 4जी स्मार्टफोन को जियो के ऑफर्स के साथ बेचा जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें