Jio New Year Offer 2022: नए साल में Jio देने वाला है डबल तोहफा, खुशी से झूम उठेंगे ग्राहक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 30 Nov 2021 03:28 PM IST
सार

जियो फोन नेक्स्ट की तरह जियो टैबलेट और जियो टीवी को भी किफायती दर पर पेश किया जाएगा। कहा जा रहा है कि जियो टैबलेट को PragatiOS के साथ लॉन्च किया जाएगा और इसे भी गूगल की साझेदारी में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Jio Tablet and Jio TV Tipped to Be launch in 2022 read full details here
JIO - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    रिलायंस जियो ने हाल ही में Jio Phone Next स्मार्टफोन पेश किया है जिसे लेकर दावा है कि यह दुनिया का सबसे किफायती स्मार्टफोन है। जियो फोन नेक्स्ट को गूगल की साझेदारी में तैयार किया गया है। जियो ने हाल ही में अपने प्री-पेड प्लान भी 21 फीसदी तक महंगे किए हैं। अब खबर है कि नए साल में जियो डबल धमाका करने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक नए साल 2022 में जियो दो नए प्रोडक्ट लॉन्च करेगा जो कि Jio टैबलेट और Jio TV है। इसके अलावा जियो लैपटॉप पर भी काम चल रहा है।

    91Mobiles की एक रिपोर्ट के मुताबिक नए साल में जियो दो नए हार्डवेयर प्रोडक्ट लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है और ये दो प्रोडक्ट जियो टीवी और जियो टैबलेट होंगे, हालांकि लॉन्चिंग तारीख के बारे में फिलहाल कोई सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है और ना ही स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली है।

    विज्ञापन

    उम्मीद की जा रही है कि जियो फोन नेक्स्ट की तरह जियो टैबलेट और जियो टीवी को भी किफायती दर पर पेश किया जाएगा। कहा जा रहा है कि जियो टैबलेट को PragatiOS के साथ लॉन्च किया जाएगा और इसे भी गूगल की साझेदारी में पेश किया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जियो टैबलेट में गूगल प्ले स्टोर का सपोर्ट होगा और क्वॉलकॉम का प्रोसेसरम मिलेगा। Jio TV में भी तमाम ओटीटी एप्स का सपोर्ट मिलेगा और हो सकता है कि इसे जियो फाइबर सेटटॉप बॉक्स के साथ पेश किया जाए। टीवी को कई अलग-अलग साइज में पेश किया जा सकता है।

    जियो के पहले लैपटॉप Jio Book की लीक रिपोर्ट तो पिछले दो साल से आ रही है। जियो बुक को मीडियाटेक MT8788 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें एचडी स्क्रीन मिलेगी और स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर मिलेगा जिसके साथ स्नैपड्रैगन X12 4G मॉडेम होगा। जियो बुक में जियो के सभी एप्स प्री-इंस्टॉल मिलेंगे।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें