Jio phone next: 1999 रुपये देकर खरीद सकेंगे जियो फोन नेक्स्ट, दिवाली से शुरू होगी बिक्री
1,999 रुपये में फोन लेने के बाद बाकी रकम 18 या 24 महीने की ईएमआई पर देनी होगी। यदि आप ईएमआई पर Jio phone next को नहीं खरीदना चाहते हैं तो आप सीधे 6,499 रुपये देकर फोन को खरीद सकते हैं।

विस्तार
एक लंबे इंतजार के बाद Jio phone next की बिक्री का एलान हो गया है। Jio phone next को दिवाली के दिन से महज 1,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। Jio phone next की वास्तविक कीमत 6,499 रुपये है। यदि आप ईएमआई पर Jio phone next को नहीं खरीदना चाहते हैं तो आप सीधे 6,499 रुपये देकर फोन को खरीद सकते हैं। जियो के इस नए स्मार्टफोन को 1,999 रुपये की डाउन पेमेंट पर खरीदा जा सकेगा बाकि राशि का भुगतान 18/24 महीनों की आसान किस्तों में किया जा सकेगा। आइए जानते हैं जियो के इस नए फोन के फीचर्स और बुकिंग के बारे में विस्तार से...
कैसे होगी Jio phone next की बुकिंग

जियो फोन नेक्स्ट की कीमत और बिक्री की तारीख का एलान तो हो गया है लेकिन बड़ा सवाल यह है कि इसकी बुकिंग कैसे होगी। Jio phone next के लिए आप जियो की वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके अलावा आप नजदीकी जियो स्टोर पर भी जा सकते हैं। Jio phone next को 7018270182 नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज करके भी बुक किया जा सकता है।
Jio phone next के लिए प्लान

पहला प्लान है ‘आलवेज ऑन प्लान’-
इस प्लान में ग्राहक यदि आप 18 महीनों की ईएमआई चुनते हैं तो आपको हर महीने 350 रुपये खर्च करने होंगे, जबकि 24 महीनों की ईएमआई के लिए हर महीने 300 रुपये देने होंगे। इस प्लान में आपको हर महीने 5 जीबी डाटा और 100 मिनट की प्रतिमाह कॉलिंग मिलेगी। 100 मिनट खत्म होने के बाद आपको कॉलिंग के लिए रिचार्ज कराना होगा।दूसरा प्लान है- लार्ज प्लान-इसमें 18 महीने की किस्त लेने पर 500 और 24 महीने की किस्त बनवाने पर 450 रुपये प्रतिमाह देने होंगे। इस प्लान के साथ 1.5 जीबी डाटा प्रतिदिन मिलेगा और साथ ही मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग।तीसरा प्लान है- एक्स्ट्रा लार्ज-इसमें 18 महीनों की किस्त के लिए 550 रुपये और 24 महीनों की किस्त के लिए 500 रुपये प्रतिमाह चुकाने होंगे।यह 2 जीबी प्रतिदिन वाला प्लान है। इस प्लान में रोज 2 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।चौथा प्लान-डबल एक्सएल है इसमें 18 महीने के लिए 600 रुपये की किस्त और 24 महीने के लिए 550 रुपये की किस्त चुकानी होगी। इसमें प्रतिदिन 2.5 जीबी डाटा मिलेगा और साथ में मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग।
- स्मार्ट टीवी मार्केट में घरेलू कंपनी Karbonn की धमाकेदार एंट्री, 7990 रुपये की शुरुआती कीमत पर चार टीवी हुए लॉन्च
- Whatsapp Cashback Offer: UPI पेमेंट पर मिल रहा 255 रुपये का कैशबैक, गूगल पे-फोनपे की बोलती बंद
- Nikon Z9 फुल फ्रेम मिररलेस कैमरा भारत में लॉन्च, 45.7 मेगापिक्सल के सेंसर से है लैस
- RAPOO GK500 गेमिंग कीबोर्ड भारत में लॉन्च, RGB बैकलाइट से है लैस