Jio Phone 5G: 9000 रुपये में लॉन्च हो सकता है जियो का 5जी फोन, यहां जानें फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 01 Feb 2022 11:27 AM IST
सार

Jio Phone 5G को कस्टम एंड्रॉयड वर्जन के साथ पेश किया जाएगा। कहा जा रहा है कि Jio Phone 5G के साथ पंचहोल डिजाइन वाली डिस्प्ले मिलेगी।

Jio Phone 5G Price in India leaked again Specifications also Tipped all you need to know
Jio phone next for demo - फोटो : amarujala

    विस्तार

    जियो ने सस्ता डाटा और सस्ता 4जी पेश करके दुनिया को पहले ही चौंका चुका है। अब कंपनी की नजर 5जी स्मार्टफोन पर है। खबर है कि जियो सबसे सस्ते 5जी स्मार्टफोन की लॉन्चिंग की तैयारी कर रहा है। Jio Phone 5G की लीक रिपोर्ट आने लगी हैं। पिछले सप्ताह ही Jio Phone 5G के कुछ फीचर्स के बारे में जानकारी मिली थी और अब फोन की कीमत लीक हुई है। 5जी स्मार्टफोन मार्केट में जियो का मुकाबला रेडमी और पोको जैसी कंपनियों के फोन से होगा।

    रिपोर्ट के मुताबिक Jio Phone 5G को कस्टम एंड्रॉयड वर्जन के साथ पेश किया जाएगा। कहा जा रहा है कि Jio Phone 5G के साथ पंचहोल डिजाइन वाली डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा डिस्प्ले के साथ बहुत ही कम बेजल मिलेगा। Jio Phone 5G की कीमत को लेकर खबर है कि जियो के पहले 5जी फोन की कीमत 9,000 से लेकर 12,000 रुपये के बीच होगी।

    वैसे यह बात आप भी जानते हैं कि कम कीमत में कम फीचर्स वाला फोन ही मिलेगा। Jio Phone 5G के साथ 5जी का सपोर्ट तो मिलेगा, लेकिन हाई एंड फीचर की उम्मीद नहीं की जा सकती है। Jio Phone 5G के साथ स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर मिल सकता है जो कि क्वॉलकॉम का सबसे सस्ता 5जी प्रोसेसर है। Jio Phone 5G के साथ N3, N5, N28, N40 और N78 5जी बैंड का सपोर्ट मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें