Jio Phone 5G: जियो के पहले 5जी फोन के फीचर्स लीक, कम कीमत में मिलेगा बहुत कुछ

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 26 Jan 2022 11:18 AM IST
सार

Jio Phone 5G की कीमत 10,000 रुपये से कम होगी। फिलहाल भारतीय बाजार का सबसे सस्ता 5जी फोन 13,999 रुपये का है। 5जी स्मार्टफोन मार्केट में जियो का मुकाबला रेडमी और पोको जैसी कंपनियों के फोन से होगा।

Jio Phone 5G on work will launch with snapdragon 480 and dual rear camera price and specifications
Jio phone 5g - फोटो : amarujala

    विस्तार

    जियो ने साल 2021 में अपना पहला 4जी फोन पेश किया है जिसे जियो फोन नेक्स्ट (Jio Phone Next) के नाम से बाजार में पेश किया गया है। जियो फोन नेक्स्ट को गूगल की साझेदारी में तैयार किया गया है। अब खबर है कि जियो जल्द ही 5जी फोन पेश करेगा। Jio Phone 5G फोन पर काम चल रहा है। लीक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि Jio Phone 5G भारत का सबसे सस्ता 5जी फोन होगा।

    रिपोर्ट के मुताबिक Jio Phone 5G की कीमत 10,000 रुपये से कम होगी। फिलहाल भारतीय बाजार का सबसे सस्ता 5जी फोन 13,999 रुपये का है। 5जी स्मार्टफोन मार्केट में जियो का मुकाबला रेडमी और पोको जैसी कंपनियों के फोन से होगा।

    वैसे यह बात आप भी जानते हैं कि कम कीमत में कम फीचर्स वाला फोन ही मिलेगा। Jio Phone 5G के साथ 5जी का सपोर्ट तो मिलेगा, लेकिन हाई एंड फीचर की उम्मीद नहीं की जा सकती है। Jio Phone 5G के साथ स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर मिल सकता है जो कि क्वॉलकॉम का सबसे सस्ता 5जी प्रोसेसर है। Jio Phone 5G के साथ N3, N5, N28, N40 और N78 5जी बैंड का सपोर्ट मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें