Jio phone 5G: जियो के पहले 5G फोन की जानकारी आई सामने, इन स्पेसिफिकेशन से लैस होगा यह सस्ता फोन

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 09 Dec 2022 02:39 PM IST
सार

Jio phone 5g को 6.5 इंच एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। डिस्प्ले के साथ 60 हर्ट्ज का रिफ्रेट रेट मिलेगा। वहीं फोन में ऑक्टाकोर स्नैरड्रैगन 480+ प्रोसेसिंग पावर और 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

Jio phone 5g launch soon All details leaks and surfaces in Geekbench know specifications price
Jio phone 5g - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    रिलायंस जियो की 45वीं वार्षिक आम बैठक से ही Jio phone 5g को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। सबसे पहले कंपनी ने इसी बैठक में जियो 5G सेवाओं को लॉन्च करने की घोषणा करने के साथ-साथ Jio Phone 5G को लॉन्च करने की घोषणा भी थी। कंपनी इस फोन को जल्द लॉन्च करने वाली है, लेकिन लॉन्चिंग से पहले ही फोन की जानकारी सामने आ गई है। दरअसल, कंपनी से ही गलती से लॉन्च से पहले अपने अपकमिंग 5G फोन की डिटेल लीक हो गई है।

    Jio phone 5g के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    जियो फोन 5जी डिटेल की जानकारी गीकबेंच वेबसाइट पर लीक हुई है। लीक के मुताबिक Jio Phone 5G को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इस फोन को 10 हजार से 12 हजार की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। जियो फोन 5जी की स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी सामने आई है।

    लीक्स के अनुसार इस फोन को 6.5 इंच एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। डिस्प्ले के साथ 60 हर्ट्ज का रिफ्रेट रेट मिलेगा। वहीं फोन में ऑक्टाकोर स्नैरड्रैगन 480+ प्रोसेसिंग पावर और 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन एंड्रॉयड 12 आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

    Jio phone 5g का कैमरा और बैटरी

    वहीं यदि जियो फोन 5जी के कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का मिलेगा और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। फोन के साथ ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले, रीड अलाउड टेक्स्ट और गूगल लेंस जैसे फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा।

    फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड- माउंटेट फिंगरप्रिंट मिलेगा। जियो फोन 5जी की बैटरी क्षमता की बात करें तो इसके साथ 5000 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जिसके साथ 18 वाट की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। चार्जिंग के लिए फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट मिलेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें