आ रहा है सबसे सस्ता 5जी फोन, Jio Phone 5G की फोटो और फीचर्स आए सामने
Jio Phone 5G में 6.5 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिल सकती है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। फोन के साथ एंड्रॉयड 12 मिलेगा और 5000mAh की बैटरी होगी जिसके साथ 18W की चार्जिंग मिलेगी।

विस्तार
जियो ने गूगल की साझेदारी में दुनिया का सबसे सस्ता 4जी फोन लॉन्च किया था और अब खबर है कि कंपनी Jio Phone 5G पर काम कर रही है। Jio Phone 5G को इस साल के अंत तक या दिवाली के खास मौके पर लॉन्च किया जा सकता है। Jio Phone 5G की एक फोटो भी सामने आई है जिससे फोन की डिजाइन के बारे में जानकारी मिली है।
लीक रिपोर्ट के मुताबिक Jio Phone 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा और फोन को ब्लैक कलर में पेश किया जाएगा। इसके अलावा फोन के कुछ फीचर्स भी लीक हुए हैं। टिप्स्टर @ArpitNahiMila ने Jio Phone 5G की फोटो शेयर की है जिसमें फोन का फ्रंट और बैक हिस्सा दिख रहा है।
Jio Phone 5G के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का हो सकता है। दूसरा लेंस AI सपोर्ट वाला 2 मेगापिक्सल का होगा। Jio Phone 5G की डिस्प्ले वॉटरड्रॉप नॉच वाली हो सकती है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। फोन की बॉडी प्लास्टिक की होगी। बैक पैनल पर जियो का लोगो होगा।
- INDUS-X: भारत-अमेरिका की नई रक्षा पहल इंडस-एक्स लॉन्च, सह-विकास टेक्नोलॉजी को बढ़ाने में होगी अहम
- Starlink in India: भारत में स्टारलिंक को लाने की तैयारी कर रहे मस्क, जानें कितनी होगी कीमत और कितनी होगी स्पीड
- नए कलर में लॉन्च हुआ Motorola Edge 40, दिखता है खूबसूरत!
- आपका मोबाइल असली है या नकली, ऐसे पता लगाएं