Jio का नया ऑफर, कोई भी पुराना डोंगल लाओ, JioFi के साथ 2,200 रुपये का कैशबैक पाओ

रिलायंस जियो ने एक बार फिर से नया ऑफर पेश किया है। कंपनी ने इस बार एक एक्सचेंज ऑफर लॉन्च किया है जो कि जियोफाई के लिए है। बता दें कि जियोफाई एक हॉट्सपॉट डिवाइस है जिसके जरिए कई सारे सिस्ट्म में हाई-स्पीड इंटरनेट चलाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं कि क्या है इस ऑफर में और कैसे मिलेगा 2,200 रुपये का कैशबैक?
क्या है जियो का वाई-फाई एक्सचेंज ऑफर?

अगर आप जियोफाई डोंगल खरीदना चाहते हैं तो इस ऑफर के तहत आपको JioFi 999 रुपये में मिलेगा और साथ ही में 2,200 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा। वैसे जियोफाई डिवाइस की कीमत 999 रुपये ही है लेकिन पुराने डोंगल के साथ एक्सचेंज में खरीदने पर आपको 2,200 रुपये का फायदा हो जाएगा।
अगर आप इस ऑफर को लेना चाहते हैं तो किसी भी जियो या रिलायंस डिजिटल स्टोर पर अपने पुराने डोंगल को लेकर जाएं और 999 रुपये देकर JioFi खरीदें। जियोफाई के साथ आपको जियो का सिम एक्टिवेटेड मिलेगा, लेकिन आपको 198 रुपये या 299 रुपये में किसी भी एक प्लान को लेना होगा। जैसे- अगर आप जियोफाई के साथ 198 रुपये का प्लान लेते हैं तो आपको कुल 999+198+99 (जियो प्राइम)= 1,296 रुपये देने होंगे।
2,200 कैशबैक के लिए शर्तें
आपके अपने पुराने डोंगल का मॉडल और सीरियल नंबर बताना होगा।इसके बाद जियोफाई के एक्टिव होने पर आपके माय जियो अकाउंट में 50 रुपये के 44 कूपन आ जाएंगे जिनका इस्तेमाल आप भविष्य में रिचार्ज के लिए कर सकेंगे।