JBL ने एक साथ लॉन्च किए तीन नए प्रीमियम स्पीकर, मिलता है लाइट-शो इफेक्ट, देखें फीचर्स
JBL PartyBox 710 को पोर्टेबल डिजाइन और स्क्वायर शेप बॉक्स फॉर्म फैक्टर के साथ पेश किया गया है। इस पार्टी स्पीकर में 800W साउंड आउटपुट मिलता है, जो डुअल 2.75 इंच के ट्वीटर और 8 इंच के सब-वूफर से लैस है।

विस्तार
ऑडियो डिवाइस बनाने वाली कंपनी जेबीएल (JBL) ने एक साथ तीन नए प्रीमियम स्पीकर को पेश किया है। कंपनी ने JBL PartyBox 710, PartyBox 110 और PartyBox Encore Essential को भारत में पेश किया है। इन तीनों स्पीकर में वॉटर और स्पलैश रेसिस्टेंट के लिए IPX4 की रेटिंग दी गई है। साथ ही इस ब्लूटूथ स्पीकर में लाइट-शो इफेक्ट भी दिया गया है। चलिए जानते हैं इन स्पीकर की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
JBL PartyBox 710 की कीमत भारत में 64,999 रुपये रखी गई है। वहीं PartyBox 110 की कीमत 31,999 रुपये और Encore Essential की कीमत 25,499 रुपये रखी गई है। इन स्पीकर्स को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के साथ ऑफलाइन रिटेल स्टोर से भी खरीदा जा सकता है।
JBL PartyBox 710 को पोर्टेबल डिजाइन और स्क्वायर शेप बॉक्स फॉर्म फैक्टर के साथ पेश किया गया है। इस पार्टी स्पीकर में 800W साउंड आउटपुट मिलता है, जो डुअल 2.75 इंच के ट्वीटर और 8 इंच के सब-वूफर से लैस है। इसमें स्टीरियो साउंड का सपोर्ट दिया गया है। स्पीकर में ब्लूटूथ v5.1 की कनेक्टिविटी के साथ माइक और गिटार को कनेक्ट करने का ऑप्शन भी मिलता है। साथ ही इसमें वॉटर और स्पलैश रेसिस्टेंट के लिए IPX4 की रेटिंग भी मिलती है।