JBL के जबरदस्त ईयरबड्स भारत में लॉन्च, पानी में भी नहीं होंगे खराब, जानें कीमत

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 02 Aug 2022 03:50 PM IST
सार

JBL Endurance Race ईयरबड्स में ट्विस्टलॉक डिजाइन मिलती है, जो फिटनेस और एक्सरसाइज एक्टिविटी के दौरान कानों में अच्छी ग्रिप देता है। इसमें वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए IP67 की रेटिंग भी दी गई है।

विज्ञापन
JBL Endurance Race TWS Earphone launched in india specifications features
JBL Endurance Race TWS - फोटो : JBL

    विस्तार

    ऑडियो डिवाइस बनाने वाली कंपनी जेबीएल (JBL) ने अपनी नई वायरलेस ईयरबड्स JBL Endurance Race को भारत में लॉन्च कर दिया है। ईयरबड्स को एक्टिव और वर्कआउट करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। बड्स में ट्विस्टलॉक डिजाइन मिलती है, जो फिटनेस और एक्सरसाइज एक्टिविटी के दौरान कानों में अच्छी ग्रिप देता है। इसमें वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए IP67 की रेटिंग भी दी गई है।

    JBL Endurance Race TWS की कीमत

    जेबीएल की तरफ से आने वाली JBL Endurance Race को सिंगल ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 5,999 रुपये रखी गई है। JBL Endurance Race TWS को 2 अगस्त से जेबीएल की ऑफिशियल वेबसाइट, सभी प्रमुख ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    JBL Endurance Race TWS की स्पेसिफिकेशन

    JBL की ओर से आने वाले JBL Endurance Race TWS ईयरबड्स में 6mm डायनामिक ऑडियो ड्राइवर मिलते हैं। बड्स में फिटनेस और एक्सरसाइज एक्टिविटी के यूजर्स को ध्यान में रखकर मार्केट में पेश किया गया है। बड्स को वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए IP67 की रेटिंग भी दी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कनेक्टिविटी की बात करें तो JBL Endurance Race TWS ईयरबड्स में ब्लूटूथ 5.2, वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट और USB टाइप-सी की फास्ट चार्जिंग मिलती है। ऑउटडोर यूज करने के लिए बड्स में Ambient Aware और TalkThru जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो बैकग्राउंड नॉयस को कम करते हैं। बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि ईयरबड्स को एक बार फुल चार्ज करने पर केस के बिना 10 घंटे और केस के साथ 30 घंटे तक का प्लेबैक टाइम लिया जा सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें