20,000mAh की बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ यह ब्लूटूथ स्पीकर

Prateek Ranjan
टेक डेस्क, अमर उजालाPrateek Ranjan
Wed, 07 Feb 2018 01:19 PM IST
विज्ञापन
JBL Boombox Bluetooth Speaker Launched in India With 20000mAh Battery
JBL Boombox Bluetooth Speaker

    सैमसंग के स्वामित्व वाली कंपनी हर्मन इंटरनेशनल ने भारत में अपना नया ब्लूटूथ स्पीकर JBL Boombox पेश किया है। इस स्पीकर की सबसे खास बात इसमें दी गई 2000 एमएएच की बैटरी है। बैटरी को लेकर कंपनी का दावा पूरे दिन के बैकअप का है। जेबीएल बूमबॉक्स की बिक्री ऑनलाइन और ऑफाइन स्टोर से हो रही है।

    JBL Boombox स्पीकर का वजन 5.25kg है और यह करीब 220 लंबा है। इस स्पीकर में यह भी सुविधा है कि इसकी मदद से आप अपने स्मार्टफोन को भी चार्ज कर सकेंगे। इस स्पीकर को दो ब्लूटूथ डिवाइस से एक साथ कनेक्ट किया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    जेबीएल के इस स्पीकर को वाटरप्रूफ के लिए IPX7 रेटिंग मिली है और साथ ही इसमें JBL's Connect+ तकनीक है जिसकी मदद से 100 जेबीएल स्पीकर को एक साथ कनेक्ट किया जा सकेगा। यह स्पीकर ब्लैक कलर वेरियंट में उपलब्ध है और इसकी कीमत 30,499. रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें