Jabra Elite 4 ईयरबड्स भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगा इनबिल्ट एलेक्सा का सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 01 Jan 2022 11:28 AM IST
सार

Jabra Elite 4 Active की कीमत 10,999 रुपये रखी गई है और इसे अमेजन के साथ फ्लिपकार्ट पर ब्लैक, मिंट और नेवी कलर में लिस्ट किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी Jabra Elite 4 को CES 2022 में भी लॉन्च करने वाली है।

विज्ञापन
Jabra Elite 4 Active TWS Earbuds Launched in India With Up to 28 Hour Battery Life
Jabra Elite 4 Active - फोटो : AMAZON

    विस्तार

    प्रमुख ऑडियो प्रोडक्ट निर्माता कंपनी Jabra ने भारतीय बाजार में अपने नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) Jabra Elite 4 को लॉन्च कर दिया है। Jabra Elite 4 को खासतौर पर फिटनेस के शौकीनों के लिए डिजाइन किया गया है। Jabra Elite 4 के साथ IP57 की रेटिंग मिलती है और इसके साथ Spotify टैप प्लेबैक फीचर भी है। इस ईयरबड्स के साथ एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC)भी मिलेगा।

    Jabra Elite 4 Active की कीमत

    Jabra Elite 4 Active की कीमत 10,999 रुपये रखी गई है और इसे अमेजन के साथ फ्लिपकार्ट पर ब्लैक, मिंट और नेवी कलर में लिस्ट किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी Jabra Elite 4 को CES 2022 में भी लॉन्च करने वाली है।

    विज्ञापन

    Jabra Elite 4 Active की स्पेसिफिकेशन

    Jabra Elite 4 Active के साथ सिक्योर फिट विंग फ्री डिजाइन है जिसे लेकर न्वाइज आईसोलेटिंग फिट का दावा किया गया है। इसमें ANC का भी सपोर्ट है। इसमें चार MEMS माइक्रोफोन दिए गए हैं। इसमें 6mm का ड्राइवर और Qualcomm aptX के साथ SBC ऑडियो कोडेक का भी सपोर्ट है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसे Jabra Sound+ एप के जरिए कस्टमाइज भी किया जा सकता है। इसमें Spotify टैप प्लेबैक है जिसकी मदद से एक टैप से स्पॉटिफाई पर म्यूजिक प्ले किया जा सकेगा। वाटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IP57 की रेटिंग मिली है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5.2 दिया गया है। दावा है कि Jabra Elite 4 को एक साथ 6 डिवाइस के साथ पेयर किया जा सकता है। इसमें ऑटो ऑफ/ऑन भी है।

    Jabra Elite 4 की बैटरी को लेकर 7 घंटे के बैकअप और चार्जिंग के साथ 28 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। केस के साथ फास्ट चार्जिंग भी दी गई है। दावा है कि महज 10 मिनट की चार्जिंग में 3 घंटे का बैकअप मिलेगा। इसमें अमेजन एलेक्सा, गूगल असिस्टेंट और एप सिरी का भी सपोर्ट है। Jabra Elite 4 गूगल फास्ट पेयर के साथ आता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें