8 हजार से कम कीमत में लॉन्च होगी Itel Vision Series, मिलेगा फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक
लीक्स के अनुसार, Itel Vision series को भारत में 8,000 रुपये से कम कीमत पर पेश किया जा सकता है। फोन को ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।

विस्तार
स्मार्टफोन मैन्युफेक्चरर Itel भारत में जल्द ही अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज Itel Vision Series को लॉन्च करने वाली है। लॉन्चिंग को लेकर 91Mobiles की रिपोर्ट ने दावा किया है। हालांकि, कंपनी ने अब तक फोन की लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। फोन की स्पेसिफिकेशन और संभावित कीमत के बारे में भी लीक्स आ रहे हैं।
लीक्स के अनुसार, Itel Vision series को भारत में 8,000 रुपये से कम कीमत पर पेश किया जा सकता है। फोन को ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। वहीं फोन की स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी लीक हुई है। फोन में 5,000mAh की बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें एआई और एलईडी फ्लैश का सपोर्ट मिलेगा।
Itel Vision series में 6.6-इंच की फुलएचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिल सकती है, जो वॉटरड्राप स्टाइल नॉच के साथ आएगी। साथ ही फोन में 3 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज सपोर्ट मिल सकता है। Itel Vision series में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है।
बता दें कि कंपनी ने Itel Vision 3 को भारत में इस साल मार्च में ही लॉन्च किया था, जिसको 8 हजार की कीमत पर पेश किया गया था। इस फोन में 6.6-इंच की फुलएचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिलती है। फोन में ओक्टा-कोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलती है। साथ ही फोन में 5,000mAh बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। Itel Vision 3 में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर्स भी मिलता है।