itel Vision 3 Turbo Review: क्या 7,699 रुपये में 64GB वाला यह फोन खरीदने लायक है?

itel Vision 3 Turbo एक एंट्री लेवल फोन है जिसकी कीमत 7,699 रुपये है। itel Vision 3 Turbo की खासियत यह है कि इस एंट्री लेवल फोन के साथ भी 18W की फास्ट चार्जिंग मिलती है। इसके अलावा फोन में वर्चुअल रैम मिलता है। itel Vision 3 Turbo की बिक्री भी हो रही है और इसके साथ वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा मिल रही है यानी फोन को खरीदने के 100 दिनों के अंदर आप टूटी हुई स्क्रीन को फ्री में रिप्लेस करवा सकेंगे। itel Vision 3 Turbo को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि इसमें कितना दम है?
itel Vision 3 Turbo Review: डिजाइन

itel Vision 3 Turbo की डिजाइन को लेकर कुछ खास एक्सपेरियंट नहीं किया गया है। itel Vision 3 Turbo की डिजाइन वाले कई सारे फोन बाजार में मौजूद हैं। रियर पैनल पर एक कोटिंग दी गई है जो कि रौशनी पर चमकती है और किरण जैसी लाइनिंग बनती हैं। रियर कैमरे के पास फिंगरप्रिंट सेंसर है। रियर पैनल पर तो दो ही कैमरे हैं लेकिन लेंस तीन देखने को मिलते हैं। नीचे की ओर कंपनी की ब्रांडिंग है। सबसे नीचे हेडफोन जैक, सिंगल स्पीकर और माइक्रो यूएसबी पोर्ट मिलता है।

सभी तरह के बटन राइट में दिए गए हैं और बैक कवर को नहीं निकाला जा सकता है। लेफ्ट में सिम कार्ड ट्रे को जगह मिली है। फोन के साथ बॉक्स में 18 वॉट का एडाप्टर और माइक्रो यूएसबी केबल के साथ प्लास्टिक का कवर मिलता है। फोन मल्टी ग्रीन, जेवेल ब्लू और डीप ओशियन ब्लू कलर में उपलब्ध है। रिव्यू के लिए हमारे पास जेवेल ब्लू कलर था। ओवरऑल कीमत के लिहाज से फोन की डिजाइन और बिल्ड क्वॉलिटी को लेकर कोई शिकायत नहीं है।

itel Vision 3 Turbo Review: डिस्प्ले

फोन में 6.6 इंच का एचडी प्लस IPS वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलती है जिसका कलर बढ़िया है। सीधी धूप में ब्राइटनेस थोड़ी कम रहती है लेकिन इंडोर में कोई परेशानी नहीं है। डिस्प्ले का टच अच्छा है और स्मूथ है। वीडियो देखने के लिए इसे एक परफेक्ट स्क्रीन कहा जा सकता है। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है।
itel Vision 3 Turbo Review: परफॉरमेंस

फोन में एंड्रॉयड 11 के साथ ऑक्टाकोर UNISOC SC9863A प्रोसेसर मिलता है। फोन के साथ 3 जीबी रैम का सपोर्ट है, लेकिन इसे टर्बो रैम फीचर्स से 6 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है यानी फोन की इनबिल्ट स्टोरेज को रैम के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। फोन में 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर इसमें itel v7.6.0 मिलता है।

फोन में एफएम रेडियो, बूमप्ले और Hi Translate जैसे काम के एप्स इनबिल्ट मिलते हैं। गूगल फोटोज, इंस्टाग्राम, फेसबुक मैसेंजर, फोन क्लोनर, यूट्यूबर जैसे एप्स प्रीइंस्टॉल मिलते हैं। वर्चुअल रैम फोन को फास्ट ऑपरेट करने में मदद करता है। स्पीकर की आवाज पर्याप्त है और फेस अनलॉक के अलावा फिंगरप्रिंट सेंसर भी ठीक-ठाक काम करते हैं। हल्के गेमिंग, ब्राउजिंग और वीडियो देखने के लिए अपनी रेंज में फोन बेस्ट है।
itel Vision 3 Turbo Review: कैमरा

itel Vision 3 Turbo में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और सेकेंडरी सेंसर एआई मिलता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता गया है। फोन के रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट का भी सपोर्ट है। कैमरे के साथ गूगल लेंस का डायरेक्ट सपोर्ट मिलता है जो कि एक अच्छी बात है। इसके अलावा कैमरे के साथ एआई भी है। itel Vision 3 Turbo के कैमरे के साथ एचडीआर, स्मार्ट रिकॉग्निशन, लो लाइट, एचडीआर, प्रो, टाइम लैप्स, पोट्रेट और शॉर्ट वीडियो जैसे फीचर्स मिलते हैं। आईटेल के इस फोन से फुल एचडी वीडियो की रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
itel Vision 3 Turbo Review: बैटरी

itel Vision 3 Turbo में 5000 एमएएच की बैटरी मिलती है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ओटीजी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक का सपोर्ट है।

फोन के साथ फास्ट चार्जिंग तो है लेकिन फुल चार्ज करने में 2.30 घंटे का वक्त लगता है जिसे अधिक और ना ही कम कहा जा सकता है। चार्जिंग फोन में गर्म नहीं होता है। चार्जिंग के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट मिलता है। बैटरी लाइफ अच्छी है। फुल चार्जिंग के बाद फोन को दिनभर इस्तेमाल किया जा सकेगा।