बजट स्मार्टफोन itel Vision 3 भारत में लॉन्च, कीमत 8,000 रुपये से भी कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 25 Mar 2022 09:23 AM IST
सार

itel Vision 3 में एंड्रॉयड 11 मिलता है। इसके अलावा इसमें 1.6GHz का ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिलता है। itel Vision 3 में 3 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है।

विज्ञापन
itel Vision 3 smartphone launched in India With 5000mAh Battery 18W Fast Charging Price and Specifications
itel Vision 3 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    आईटेल ने अपने नए एंट्री लेवल स्मार्टफोन itel Vision 3 को भारत में लॉन्च कर दिया है। itel Vision 3 के साथ 5000mAh की AI बैटरी दी गई है जो कि रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करती है। itel Vision 3 के साथ 18W की फास्ट चार्जिंग भी मिलती है। आईटेल के इस फोन में 6.6 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है। itel Vision 3 में 3 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक भी मिलेगा। itel Vision 3 की कीमत 7,999 रुपये है और इसे अमेजन-फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री डीप ऑसियन ब्लैक, जेवेल ब्लू और मल्टी कलर ग्रीन में होगी।

    itel Vision 3 में 6.6 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले है जिसके साथ नॉच डिजाइन मिलती है। itel Vision 3 में एंड्रॉयड 11 मिलता है। इसके अलावा इसमें 1.6GHz का ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिलता है। itel Vision 3 में 3 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है।

    विज्ञापन

    itel Vision 3 की बैटरी की बात करें तो यह फोन 5000mAh की बैटरी के साथ आता है जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है। इस सेगमेंट यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आने वाला सबसे सस्ता फोन है। इसमें रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है तो आप किसी अन्य फोन या गैजेट को इस फोन से चार्ज कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन में फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। itel Vision 3 में 8 मेगापिक्सल का AI डुअल रियर कैमरा है जिसके साथ Ai ब्यूटी मोड, पोट्रेट मोड, पैनोरमा मोड, लो लाइट मोड और Hdr मोड मिलते हैं। फोन सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसके साथ AI ब्यूटी मोड का सपोर्ट है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें